MP: नए साल पर ट्रैक्टर लेकर खेत में पहुंचे जीतू पटवारी, आलू निकालकर फिर क्या किया, जानिए
मध्यप्रदेश में नए साल का स्वागत सभी अपने-अपने अंदाज से कर रहा हैं, जहां सियासत में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कुछ अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने नए साल पर अपने खेत पहुंचकर आलू निकाले हैं, जहां पटवारी ने आलू निकालते हुए अपने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर मध्यप्रदेश के किसानों के लिए शानदार संदेश दिया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, साल का पहला दिन है, अन्नदाता किसानों की मांग है। एमएसपी हम आपसे लेकर रहेंगे। आपसे मिलने के लिए हम 100 मंगलवार तक इंतजार करेंगे। हताश और परेशान किसान जो आपके झूठे वादों से उम्मीद बांध बैठा है, उसके हक की आवाज उठाते रहेंगे। वर्ष के पहले दिन किसानों की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह को संदेश।
सोशल मीडिया पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की ओर से शेयर किए गए फोटो में साफ दिखाई दे रहा है की, जीतू पटवारी अपने खेत में पहुंचकर ट्रैक्टर की मदद से आलू निकाल रहे हैं, जहां इस दौरान जीतू पटवारी पूरी तरह से अपने इस काम में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, वैसे भी कांग्रेस और आलू का खास संबंध रहा है, जहां राहुल गांधी के आलू और सोने वाले बयान पर लगातार BJP हमलावार रहती है। इस बीच अब पीसीसी जीतू पटवारी का नए साल पर ये नया अंदाज, एमपी की सियासत के लिए क्या नए समीकरण लेकर सामने आता है। ये आने वाला वक्त बताएगा।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश में नए साल का स्वागत सभी अपने-अपने अंदाज से कर रहा हैं, जहां सियासत में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कुछ अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया है।
ये भी पढ़े- 'हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किसके लिए गाया ये गाना, जानिए












Click it and Unblock the Notifications