Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: मध्यप्रदेश के गांवों का होगा विकास, मंत्री प्रहलाद पटेल का विजन तैयार

म.प्र. शासन के कैबिनेट मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग व श्रम विभाग प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को पंच सरपंच उन्मुखीकरण कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह मौजूद थे।

Indore

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि, पंचायतीराज की कल्पना भारत के मनुष्य ने ही की थी, जिसे महात्मा गाँधी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राम मनोहर लोहिया इन तीन भारतीय विचारकों ने भारतीय राजनीति में दिशा देने का कार्य किया। पंचायतीराज की जो सामुदायिक परिकल्पना है जो हमारी परंपराओं और हमारे पंच परमेश्वर में है। हमारी पंचायत व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो आत्मनिर्भर व स्वाबलंबन हो। महात्मा गाँधी ने कहा था कि समाज व्यवहारिक रूप से होना चाहिए। लोहिया जी ने कहा जाति जैसी चैन भी तोड़ देना चाहिए। समाज के हर व्यक्ति को बराबर का दर्जा होना चाहिए, हम उसे परिवार की तरह देखें और अपने गाँव को स्वाबलंबन और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करें।

उन्होंने पंच सरपंचों को कहा कि, आप अपने ग्राम पंचायतों के सर्वे-सर्वा हो, यह गांव आपका है। आपको अपने तरीके से सोचना होगा, आपके पास पैसे की कमी नहीं है। लेकिन पैसे का उपयोग कैसे करेंगे यह आपको सोचना होगा जिससे आपका और आपकी ग्राम पंचायतों का भविष्य बेहतर होगा। मंत्री पटेल ने कहा कि, पंचायतों को अपने संसाधनों से आत्मनिर्भर स्वाबलंबन बनाना चाहिए। सभी पंचायतों में सामुदायिकता का भाव होना चाहिए और पंचायतों के लिए पाँच वर्ष के लिए कौन-से कार्य करना है यह सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि, तालाब, सड़क, बांध बनाने के लिए तकनीकी को ध्यान में रखकर बनाया जाए। पंचायतों में बेहतर रिकॉर्ड रखने का कार्य दूसरी संस्था नहीं कर सकती है। आपने कहा कि नये पंचायत भवन 3 मंजिला बनाये जा रहे हैं, जिसे ग्राम पंचायत द्वारा ही बनाया जाएगा।

मंत्री पटेल ने कहा कि, जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत छोटी-छोटी नदियों को जोड़ना पड़ेगा, जिससे नदी नालों में पानी मिलेगा। उन्होंनेे कहा कि यह मेरा आठवीं नदी का उद्गम स्थल है, इस बार मैंने संकल्प लिया है कि तीन महीने में मध्य प्रदेश से निकलने वाली नदी का उद्गम होगा वहाँ पर एक बार स्वयं जा कर देखूँगा और कुछ कर सका तो जरूर करूँगा। पंचायती राज के तहत जलगंगा संवर्धन सफल होगा, जहाँ नदियों का संगम होगा। जैसे हम अपने बच्चों को बचपन से लेकर बड़े होने तक संरक्षण देते हैं, वैसे ही वृक्ष भी हमारे बच्चों को जीवन देने वाला है, इसलिए उसके लिए भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि संगम चाहे नदियों का हो, चाहे वृक्षों का हो, वहाँ जीवन है।

कैबिनेट मंत्री जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि, मंत्री पटेल के मार्गदर्शन में पंचायतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि खालवा ब्लॉक की दो नदियों में स्टॉप डैम बनाकर 23 किमी. तक नदियों में पानी भरा हुआ है और नदियों के दोनों किनारों पर मूँग व तरबूज की खेती आदिवासी भाईयों द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंचायतों में काम करने के अच्छे भाव रखें, तभी अच्छा कार्य होगा।

उन्मुखीकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की 07 ग्राम पंचायत बिल्लौद माल, ग्राम पंचायत उण्डेल माल, ग्राम पंचायत कालमुखी, ग्राम पंचायत सेमल्या, ग्राम पंचायत चिचगोहन, ग्राम पंचायत नर्मदानगर, ग्राम पंचायत गोगईपुर को उत्कृष्ट कार्य करने पर माननीय मंत्री श्री पटेल द्वारा सरपंचों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंत्री विजय शाह द्वारा बाँस के द्वारा बनी कलाकृति मंत्री पटेल को भेंट की है। कार्यक्रम में खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक कंचन तनवे, पंधाना विधायक छाया मोरे, मांधाता विधायक नारायण पटेल, महापौर अमृता यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यदित्य शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, संयुक्त कलेक्टर निकिता मंडलोई एवं राजपाल सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि अधिकारी मौजूद थे।

ये भी पढ़े- MP News: पेंशनर्स के लिए खास सुविधा, कुछ इस तरह मिलेगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+