MP News: थाना बना तबेला, भैंसों की चाकरी कर रही पुलिस, जानिए क्या है माजरा?
Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से भैंसों से जुड़ा अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इन दिनों जावर थाना भैंसों का तबेला बना हुआ है। पुलिसकर्मी उनकी चाकरी में लगे हैं।
जानकारी अनुसार तीन दिन पहले जावर पुलिस ने ट्रक से अवैध रूप से खरीद फरोख्त के लिए ले जाए जा रही 17 भैंसों को पकड़ा था। चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।

आरोपियों ने जमानत का आवेदन दिया पर भैंसों की सुपुर्दगी का आवेदन नहीं दिया। नतीजा अब पुलिस को रोज पांच हजार चारे का इंतजाम करना पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार भैंसें दुधारी नहीं होने से मुश्किल और बढ़ गई है।
पुलिस जब गायों को पड़ती है तो कोर्ट से सुपुर्दगी भी हो जाती है। उन्हें गौशालाओं को सौंप दिया जाता है। पर भैंसों की कीमत साढे आठ लाख रुपये होने से पुलिस कोई रिस्क नहीं लेना चाहती।
पुलिस कर्मियों का दिन अब इन भैंसों की देखरेख में गुजर रहा है। भैंसों को नहलाने से लेकर, चारा खिलाने और पानी पिलाने में पुलिस कर्मी लगे हुए हैं या यूं कहें कि पूरे थाने का स्टाफ इसी काम में जुटा है। कहीं न कहीं थाने में होने वाला काम भी प्रभावित हो रहा है।
जावर टीआई गंगा प्रसाद वर्मा के अनुसार 17 भैंसों को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। तब तक थाने में ही भैंसों की देखरेख कर रहे हैं। चारा भूसा खरीदकर भैंसों को खिलवा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications