पीएम मोदी का सपना पूरा होने की शुरुआत सागर के खुरई से हुई, जान‍िए मप्र के मंत्री ने ऐसा क्‍यों कहा

सागर, 23 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस मुक्‍त भारत अभ‍ियान के सपने की शुररुआत मप्र में सागर की खुरई व‍िधानसभा से हो गई है। खुरई की तीनों नगर पंचायतों में कांग्रेस को प्रत्‍याशी नहीं म‍िले। यह कांग्रेस मुक्‍त भारत सपने की शुरुआत है। खुरई व‍िधानसभा इस द‍िशा में बढ रही है और पीएम मोदी का सपना पूरा करेगी। यह बात मप्र के नगरीय व‍िकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कही। वे गुरुवार को सागर में न‍िर्वि‍रोध नगर पर‍िषद चुने जाने के बारे में जानकारी दे रहे थे।

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र स‍िंंह जानकारी देते हुए

भूपेंद्र सिंह ने न‍िर्व‍िरोध न‍िर्वाच‍ित बरोद‍िया नगर पर‍िषद के भाजपा पार्षदों सह‍ित मालथौन, बांदरी से न‍िर्वि‍रोध चुने गए पार्षदों का सम्‍मान कार्यक्रम रखा था। इस दौरान मीड‍िया से चर्चा के दौरान उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री श‍िवराज स‍िंह चौहान के कार्यकाल में जो व‍िकास हुआ है उसका नतीजा है कि कांग्रेस का लगभग सफाया हो गया है। कई जगह तो उन्‍हें प्रत्‍याशी नहीं म‍िल रहे हैं। व‍िकास कार्यों के कारण भाजपा के पक्ष में एकतरफा महौल है, सकारात्‍मक वातावरण है। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में 16 नगर न‍िगमों और बाकी सभी नगर पाल‍िकाओं, नगर पर‍िषद और नगर पंचायतों में भाजपा शानदार व‍िजय हास‍िल करेंगे। मंत्री सिंह ने कहा कि इन चुनावों से शुरूआत हो गई है, कांग्रेस का लगभग सफाया हो जाएगा। भाजपा की शानदार शुरुआत हुई है, मतदाताओं का व‍िश्‍वास ही है, जो लोग उन्‍हें न‍िर्विरोध ज‍िता रहे हैं।

मप्र में 107 वार्डों से भाजपा पार्षद न‍िर्व‍िरोध
नगरीय आवास एवं व‍िकास मंत्री भूपेंद्र स‍िंह ने कहा कि मप्र में न‍िकाय चुनाव चल रहे हैं, इसके पूर्व ही भाजपा ने प्रदेश के न‍िकायों में 107 वार्ड न‍िर्विरोध जीत ल‍िए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश के 16 नगर न‍िगमों में 884 वार्ड हैं, इनमें रतलाम में 01 वार्ड से भाजपा पार्षद प्रत्‍याशी न‍िर्व‍िरोध जीते हैं। इसी तरह 76 नगर पाल‍िकाओं में 1795 वार्ड हैं, इनमें 12 भाजपा पार्षद न‍िर्व‍िरोध जीती है। इसी प्रकार 255 नगर पर‍िषदों के 3028 वार्ड में से 94 न‍िर्व‍िरोध भाजपा के खाते में गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+