Indore: यूनियन कार्बाइड कचरे के खिलाफ पीथमपुर का प्रदर्शन, लंबा जाम, खस्ता हाल
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहा है, जहां पीथमपुर में चल रहे इस विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीथमपुर बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान पूरा शहर बंद नजर आया, तो वहीं फैक्ट्री में काम प्रभावित हुआ, जिसकी चलते ट्रक की लंबी कतार लगभग 5 किलोमीटर तक लग गई थी, जिसके बाद राऊ से लेकर पीथमपुर तक जाम नजर आया।
पीथमपुर बस स्टैंड पर हुए विरोध- प्रदर्शन में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए, तो वहीं ग्रामीणों ने हाथ में लाठी और डंडे लेकर दुकान बंद करवाई। दौरान पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था पीथमपुर में देखने मिली, जहां पुलिस ने सख्ती के साथ आंदोलनकारी को तितर-बितर किया है।

लगातार हो रहा कचरा जलाने का विरोध
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने के खिलाफ हो रहे आंदोलन ने तूल पकड़ लिया है, जहां विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया है। इस बीच कुछ लोगों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया, और आत्मदाह की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक, पीथमपुर बस स्टैंड पर चल रहे विरोध-प्रदर्शन के दौरान कुछ युवकों ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क कर लिया, इसके बाद उन्हें जैसे ही खुद को आगे के हवाले किया, वैसे ही पुलिस और अन्य सुरक्षा दलों ने आनन-फानन में आग बुझाते हुए युवकों को तितर-बितर किया है।
कुछ ऐसा है मामला
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- MP: 'आने वाली नस्लें खराब हो जाएगी...', पीथमपुर में कचरा जलाने से क्या होगा?, युवाओं ने बताया












Click it and Unblock the Notifications