MP: 'आने वाली नस्लें खराब हो जाएगी...', पीथमपुर में कचरा जलाने से क्या होगा?, युवाओं ने बताया

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

पीथमपुर में कचरा जलाने को लेकर लगातार युवाओं की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है, जहां बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में युवा विरोध-प्रदर्शन के लिए बैठे हैं. इन युवाओं की मांग है की, भोपाल से आए कचरे को कहीं और जलाया जाना चाहिए।

Indore

बस स्टैंड पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने वन इंडिया हिंदी से खास बातचीत में बताया कि, हम ये लड़ाई लंबे वक्त से लड़ रहे हैं, पिछले 4 महिने से हम सड़क पर उतरे हैं। हमने कहा कि, चाहे हमारी जान चली जाए, लेकिन हम इस कचरे का निस्तारण पीथमपुर में नहीं होने देंगे, हमारी लड़ाई है की, इस रामकी वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी को कहीं और ले जाया गया, ऐसी जगह जहां कई किलोमीटर तक कोई रहवासी क्षेत्र ना हो, युवाओं ने बताया कि, औघोगिक कचरे के चलते पहले से ही पीथमपुर में फसलें खराब हो रही है, और यदी अब इस कचरे का यहां निष्पादन हुआ तो पीथमपुर की फसलें तो ठीक नस्लें भी खराब होंगी।

युवा कहते हैं की, हमारी कोशिश जारी है, और निश्चित ही हमारा ये आंदोलन सफल होगा। हमारी एक टीम कोर्ट में लगी हुई है, पीथमपुर के जनप्रतिनिधि, अधिकारियों से बात कर रहे हैं। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कमिश्नर के साथ मीटिंग कर रहे हैं. निर्दलिय विधायक कमलेश्वर डोडियार कुछ समय में हमारे साथ पहुंच रहे हैं। जयस की पूरी टीम लगातार हमारे साथ है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 40 साल के बाद यूनियन कार्बाइड का जहरीला कचरा पीथमपुर लाया गया है, जहां अब पीथमपुर की रामकी कंपनी में इसे नष्ट किया जाएगा। वहीं पीथमपुर में इस कचरे को नष्ट करने पर लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई है, जहां इसे लेकर लगातार विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला जारी है।

ये भी पढ़े- MP: पीथमपुर में जलेगा यूनियन कार्बाइड का कचरा, विरोध के बीच महापौर ने कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+