Bhind News: भिंड में पति को पीठ पर लादकर अस्पताल ले जाती महिला की वीडियो वायरल, जांच के आदेश
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड में जिला अस्पताल से एक मार्मिक वीडियो वायरल हुआ है। यहां एक महिला अपने पति को इलाज के लिए अपनी पीठ पर लादकर लाई है। जानकारी अनुसार, स्ट्रैचर नहीं मिलने की वजह से महिला को ऐसा करना पड़ा।
जिला अस्पताल में एक महिला अपने घायल पति का उपचार करने आई जब महिला को स्ट्रेचर नहीं मिला तो वह ट्रॉमा वार्ड से सर्जिकल वार्ड तक पति को पीठ पर लाध कर ले गई है।

इस दृश्य का कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया है। इसके बाद पूरे मामले की कलेक्टर ने जांच कराए जाने के लिए आदेश जारी कर दिया है।हालांकि इस पूरी मामले में जिला अस्पताल के जिम्मेदारों ने जिम्मेदारों ने चुप्पी ली है।
प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बीते रोज एक महिला अपने पति का इलाज करने के लिए ट्रॉमा सेंटर में पहुंची थी पति के पैर में फैक्चर आया हुआ था। ट्रॉमा सेंटर में पति का इलाज करने के बाद महिला को सर्जिकल वार्ड में पति के साथ जाना था। जब स्ट्रेचर की तलाश की तो उसको अस्पताल के अंदर स्ट्रेचर उपलब्ध नहीं हो सका।
बताया जाता है कि उक्त महिला ने अपनी पीठ पर अपने पति को लादकर वह सर्जीकल वार्ड तक करीब 50 मीटर की दूरी तक ले गई। हालांकि पति के इलाज के बाद महिला घर लेकर चली गई है।
इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद जिला अस्पताल प्रबंधन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो लगातार लोगों के बीच ट्रोल हो रहा है। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने पूरे मामले की जांच कराई जाने के लिए निर्देशित कर दिया है।
इस मामले को लेकर प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर जेएस यादव से बातचीत करनी चाहिए तो उन्होंने इस पूरे मामले में बोलने में आनाकानी कर दी है। हालांकि जानकारी यह लगी है कि सिविल सर्जन की ओर से सहायक प्रबंधक साकेत चौरसिया को कारण बताओ नोटिस भी थमाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications