एमपी: उफनते नाले में पलट गई यात्रियों से भरी बस, मच गया कोहराम

श्योपुर में यात्री बस पलटी, बारिश के पानी में डूबी हुई नाले की पुलिया को पार करके वक्त हुआ हादसा, मौके पर मौजूद लोगों ने बचाई यात्रियों की जान, एक दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल

श्योपुर, 8 अक्टूबर। श्योपुर में यात्रियों से भरी एक बस अचानक उफनते हुए नाले के पानी में समा गई। बस के पानी में समाते ही चीख-पुकार मच गई। बस में सवार यात्री अपनी जान बचाने के लिए कोशिश करते हुए नजर आए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे रेस्क्यू करके बस में फंसे यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Recommended Video

    एमपी: उफनते नाले में पलट गई यात्रियों से भरी बस, मच गया कोहराम
    मुरैना जिले से श्योपुर के लिए निकली थी यात्री बस

    मुरैना जिले से श्योपुर के लिए निकली थी यात्री बस

    मुरैना जिले के सबलगढ़ कस्बे से यात्रियों से भरी एक बस श्योपुर के लिए निकली थी। बस को श्योपुर के विजयपुर इलाके में पहुंचना था। चंबल अंचल में लगातार हो रही बारिश की वजह से श्योपुर जिले के नदी-नाले भी उफान पर हैं। इस वजह से विजयपुर इलाके में स्थित एक नाले के ऊपर से भी बारिश का पानी बह रहा था।

    नाले के ऊपर से बस निकालते समय हो गया हादसा

    नाले के ऊपर से बस निकालते समय हो गया हादसा

    नाले के ऊपर से बारिश का पानी बह रहा था। ड्राइवर ने देखा कि रास्ता पूरी तरह पानी में डूबा हुआ इसके बावजूद ड्राइवर ने बस नहीं रोकी और ड्राइवर ने उफान मार रहे नाले पर से बस निकालने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बस ड्राइवर को बस रोकने के लिए भी कहा लेकिन बस ड्राइवर ने उन लोगों की बात नहीं मानी और उसने तेजी से बस निकालने की कोशिश की। यही वजह रही कि अचानक से बस पलट गई और पानी में समा गई।

    बस के पलटते ही मच गई चीख-पुकार

    बस के पलटते ही मच गई चीख-पुकार

    यात्रियों से भरी बस अचानक पानी में समा गई। बस के पानी में पलटते ही बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस के अंदर बैठे यात्री खुद की जान बचाने के लिए कोशिश करते हुए नजर आए। खिड़की-दरवाजे तोड़कर यात्रियों ने बस से निकलने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बस पर पहुंचकर बस के अंदर फंसे हुए यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि इस हादसे में 1 दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

    मौके पर पहुंचे प्रशासन ने बस को पानी से बाहर निकलवाया

    मौके पर पहुंचे प्रशासन ने बस को पानी से बाहर निकलवाया

    हादसे में घायल 1 दर्जन से अधिक यात्रियों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पोकलेन की मदद से पानी में समाई हुई बस को पानी से बाहर निकलवाया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+