Pandokhar Dham के गुरुशरण शर्मा महाराज को जान से मारने की धमकी, Viral Video के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया केस
भूत-प्रेत भगाने जैसे चमत्कारिक दावों के लिए चर्चित पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज को एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी। जिसकी गुरुशरण महाराज ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई हैं।
Pandokhar Dham Gurusharan Sharma Maharaj: धार्मिक कथाओं और कई तरह के दावों से चर्चाओं में आने वाले पंडित महात्माओं की इन दिनों खूब चर्चा हो रही हैं। मध्य प्रदेश दतिया के पंडोखर धाम के गुरुशरण महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई हैं। इसका वीडियो वायरल हो रहा हैं।
सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा यह वीडियो 2 मिनट 27 सेकंड का है। जिसमें एक शख्स कुछ लोगों के बीच खड़ा हैं। वह गुरुशरण शर्मा महाराज को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस धमकी को सामने से एक व्यक्ति मोबाइल पर रिकॉर्ड कर रहा हैं। वायरल वीडियो में धमकी देने वाला व्यक्ति कह रहा है कि एक कट्टा और कारतूस महाराज के नाम का रखा है, दिमाग ख़राब हु तो उनकी कनपटी पर तान दूंगा। इसके अलावा वह शख्स यह भी कहता हुआ नजर आ रहा है कि -
'मेरे से एक बार बोला चाचा मेरी तुम हमेशा बेइज्जती करते हो। अब मैं वो नहीं रहा, जब तुम मुझे खाना खिलाते थे। अब मैं बड़ा आदमी हो गया हूं। मैंने कहा करोड़पति तुम हो गए हो मैं मानता हूं। पहले भीख मांगता था, लेकिन एक 315 के राउंड में करोड़पति भी मरता है और गरीब भी मरता है। तुझे पंडोखर, मैं ही मारूंगा। तु स्टाम्प पर दस्तखत करा ले। दिन में दो सौ आदमी में मारूंगा तुझे। कोई मार नहीं पाएगा मेरे अलावा तेरे को। मेरी दूसरी मंजिल 315 राउंड और एक कट्टा तेरे लिए रखा है। मूड खराब हो गया तो तेरी कनपटी में मार दूंगा। मैं हूं भिंड का चंबल नदी के किनारे का। तेरे को मैं निपटा दूंगा।'
पुलिस ने दर्ज किया केस
पंडोखर पुलिस ने वायरल वीडियो एक आधार पर केस दर्ज कर लिया हैं। थाना प्रभारी अजय अंबे के मुताबिक शुरुआती जांच में यह वीडियो भांडेर का होना पाया गया हैं। धमकी देने वाला व्यक्ति भिंड का महेश सेन है या फिर कोई इसकी भी जांच की रही हैं। उधर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया कि इस मामले में पुलिस जांच कर रही हैं। गुरुशरण महाराज को पूरी सुरक्षा दी जाएगी।
महाराज बोले- 'नहीं पता क्यों दी जा रही धमकी'
इस मामले में गुरुशरण शर्मा महाराज का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने बताया कि वह सनातन धर्म के लिए कार्य कर रहे हैं। धमकी देने वाला महेश सेन रिटायर्ड अधिकारी ग्राम सेवक है। वह धमकी क्यों दे रहा है और वह क्या चाहता है। इसके पीछे कौन लोग हैं? यह उन्हें नहीं मालूम। लेकिन वह सनातन धर्म के कल्याण उत्थान के लिए कार्य करते रहंगे। ऐसी गीदड़ धमकियों से वह नहीं डरने वाले। इस मामले की पूरी जांच होना चाहिए और ऐसे धर्म विरोधी लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होना चाहिए।