Tikamgarh: पी प्रसन्ना कुमार भारतीय सॉफ्टबॉल जूनियर टीम के कोच बने, जापान जाएंगे
सागर, 8 अगस्त। टीकमगढ़ से जुड़े सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक पी प्रसन्ना कुमार को भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा भारतीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक टीम का कोच नियुक्त किया गया है। वे आगामी 3 सितंबर से 6 सितंबर 2022 तक जापान में आयोजित होने वाली एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।

भारतीय खेल प्राधिकरण में पदस्थ सॉफ्टबॉल कोच पी प्रसन्ना कुमार का बीते फरवरी में भारतीय सॉफ्टबॉल पुरुष टीम का चयन करने के लिए किया गया था। अब उनका चयन भारतीय सॉफ्टबॉल संघ द्वारा भारतीय सॉफ्टबॉल जूनियर बालक टीम के कोच के रूप में किया गया है। वे जापान में आयोजित होने वाली एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को बतौर कोच लेकर जाएंगे। उसके पहले आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 8 से 16 अगस्त तक आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे। वहीं टीम के साथ आगामी 30 अगस्त को दिल्ली से जापान के लिए रवाना होंगे, जहां 3 से 6 सितंबर 2022 तक भारतीय जूनियर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications