पालतू कुत्ते की मौत से दुखी मालिक ने फांसी लगाकर दी जान, सगे बच्चे की तरह चाहते थे डॉगी को
छिंदवाड़ा। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की हमीरपुर से खबर आई थी कि पालतू डॉगी ने 5 पिल्लों को जन्म दिया तो मालिक ने धूमधाम से जन्मोत्सव मनाया था। संतोष सैनी ने अपनी पालतू डॉगी पीसी को घर सदस्य मानकर उसके मां बनने पर कुआं पूजन की रस्म भी निभाई और भोज का भी आयोजन किया।

पालतू जानवर को परिवार के सदस्य की तरह मानने का ताजा मामला मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते से इतना लगाव रखता था कि उससे जुदाई सह नहीं पाया और कुत्ते से आहत होकर मालिक ने भी खुदकुशी कर ली।
जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा निवासी संजीव मंडल को काफी सदमा लगा। उसने जमकर शराब पी और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। संजीव मंडल के बेटे अमन मंडल ने बताया कि उसके पिता को कल्लू से इतना लगाव था कि कुछ दिन पहले उसने कल्लू को मारा तो इसी बात से पिता उनसे नाराज हो गए थे। पालतू कुत्ते और संजीव दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रहते थे। यहां तक कि दोनों एक दूसरे के बिना खाना भी नहीं खाते थे। संजीव जहां भी जाते थे उनका पालतू कुत्ता भी उनके साथ ही जाता था।
अमन के अनुसार उनके पिता कल्लू को सगी औलाद से बढ़कर चाहते थे। दोनों एक दूसरे के बगैर रहते भी नहीं थे कुत्ते की मौत से पापा बहुत आहत थे। वो लगातार रोते रहे। घर वालों के समझाने के बाद भी नहीं समझे और जान दे दी।












Click it and Unblock the Notifications