OPINION: युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार की बड़ी पहल
Ujjain IT Park: मध्यप्रदेश सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए लगातार हर संभव कोशिशें कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से लेकर विदेशों तक के दौरे कर रहे हैं। लक्ष्य एक ही है कि प्रदेश के हर युवा को उसके लायक रोजगार मिले और राज्य और देश आर्थिक और सामाजिक तौर पर समृद्धि की सीढ़ियां चढ़ता जाए।
इसी कड़ी में मुख्यमंत्री यादव ने उज्जैन में एक नए आईटी पार्क के लिए भूमि पूजन किया है। मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड की ओर से संचालित इस कार्य पर 46 करोड़ रुपए की लागत आएगी। यह आईटी पार्क सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड पर स्थित होगा। इस परियोजना से 1,000 युवाओं से ज्यादा के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

Ujjain IT Park: उज्जैन नगरी आदि काल से ज्ञान और विज्ञान की धरती रही है
बाबा महाकाल की उज्जैन नगरी आदि काल से ज्ञान और विज्ञान की धरती रही है। खगोलशास्त्र और गणित के लिए इसकी चर्चा प्राचीन काल से होती रही है। ऐसी धरती पर होनहार युवाओं के लिए किए जाने वाले हर प्रयास के अच्छे नतीजे आने की उम्मीद है।

Ujjain IT Park: स्थानीय नागरिकों के लिए भी निकलेंगे रोजगार के मौके
मध्य प्रदेश सरकार भी मानकर चल रही है कि यह परियोजना आने वाले दशकों तक शहर के लिए मील का पत्थर साबित होगी। क्योंकि, उज्जैन अपने सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के लिए हमेशा से ही विश्व प्रसिद्ध रहा है और यहां युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए की जाने वाली हर व्यवस्था के निश्चित रूप से फलीभूत होने की संभावना रहेगी।
आईटी पार्क की वजह से स्थानीय निवासियों को भी सैकड़ों की संख्या में रोजगार मिलने की उम्मीद है। क्योंकि, इसकी वजह से कैफे, ट्रांसपोर्ट जैसी सेवाओं को गति मिलेगी, साथ ही साथ इससे जुड़े लोगों के लिए आवास की भी आवश्यकता बढ़ेगी, जिससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगारों की भी संभावनाएं पैदा होंगी। राज्य सरकार की ओर से इस पहल का उद्देश्य उज्जैन को राज्य में एक प्रमुख आईटी हब के रूप में स्थापित करना है।

Ujjain IT Park:स्टार्टअप और छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ने का मौका
उम्मीद है कि इस पार्क की वजह निवेश भी आएंगे और स्थानीय युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी क्षेत्रों में काम करने के अवसर भी बढ़ेंगे। यह स्टार्टअप और छोटे उद्यमियों को आगे बढ़ने और फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करने का भी काम करेगा।

जानकारी के अनुसार आईटी पार्क के पहले चरण में ही उपलब्ध जगह से डेढ़ गुना अधिक निवेशकों ने रुचियां दिखाई हैं। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने आईटी पार्क के प्रथम चरण के विकास के साथ ही इसके द्वितीय चरण की तैयारियां भी शुरू कर देने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें- Indore को CM मोहन यादव ने दी करोड़ों की सौगात, क्या रहा खास, जानिए
आज हकीकत ये है कि दुनिया भर में युवा प्रौद्योगिकी-संचालित करियर अपनाने के लिए उत्सुक हैं और इस नजरिए से राज्य सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है।












Click it and Unblock the Notifications