OPINION: देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश सरकार की बहुत ही नेक पहल

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर देश के सभी राज्यों से पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्तियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का आग्रह किया है। पीएम मोदी की इस अपील पर तत्परता से कदम उठाने वाले राज्यों में मध्य प्रदेश सरकार भी सबसे आगे रही है।

मध्य प्रदेश की डॉ मोहन यादव सरकार ने भी पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में अग्निवीरों को आरक्षण देने की घोषणा करके राष्ट्रीय सुरक्षा की आवश्यकता को देखकर शुरू गई इस योजना के खिलाफ राजनीतिक स्वार्थ की वजह से अभियान चलाने वालों की गाल पर जोरदार तमाचा मारा है।

mp cm mohan yadav

देश की सुरक्षा के हित में सजग मध्य प्रदेश सरकार
मुख्यमंत्री यादव ने कहा, 'कारगिल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इरादे के अनुरूप मध्य प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है कि अग्निवीरों को विभिन्न प्रकार की पुलिस और सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।'

mp cm mohan yadav

अग्निवीरों के प्रति पीएम मोदी का विजन
कारगिल दिवस के मौके पर लद्दाख के द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक पर पीएम मोदी ने अग्निपथ योजना की अहमियत को फिर एक बार देश के सामने रखा है।

mp cm mohan yadav

उन्होंने कहा, 'अग्निपथ योजना से देश की ताकत बढ़ेगी और देश के सामर्थ्यवान युवा भी मातृभूमि की सेवा के लिए आगे आएंगे।' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस धारणा को बहुत ही स्पष्टता के साथ खारिज किया है, जिसमें यह कहा जा रहा है कि सरकार सिर्फ पेंशन बचाने के लिए ऐसी योजना लेकर आई है।

mp cm mohan yadav

पीएम मोदी ने बहुत ही स्पष्टता के साथ खोली अग्निवीर-विरोधियों की पोल
प्रधानमंत्री का कहना है, 'मैं हैरान हूं कि कुछ लोगों की समझ को क्या हो गया है, उनकी सोच को क्या हो गया है। वे ऐसा भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार पेंशन का पैसा बचाने के लिए ये योजना लेकर आई है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या मोदी सरकार के दौरान जिस व्यक्ति की भर्ती होगी, उसे आज ही पेंशन देनी होगी? या उसे पेंशन देने का समय 30 वर्ष में आएगा और तब तक मोदी 105 साल का हो जाएगा।'

mp cm mohan yadav

मोहन यादव सरकार ने देशहित को दी प्राथमिकता
देशहित और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पीएम मोदी की इन भावनाओं के अनुरूप मध्य प्रदेश सरकार ने जो कदम उठाया है, वह सुनिश्चित करेगा कि प्रदेश के युवा बेहिचक देश की सेवा के लिए आगे आएंगे और अग्निपथ योजना के खिलाफ हो रहे दुष्प्रचार के शिकार नहीं होंगे।

प्रदेश के ऐसे हजारों युवाओं के सामने अब राज्य सरकार ने उनके सुनहरे भविष्य का एक खाका तैयार कर दिया है और जो भी सक्षम नौजवान हैं, उन्हें देश सेवा के लिए आगे बढ़ने में जरा भी हिचकिचाहट नहीं रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+