Opinion: खुशियों से बंधती जा रही MP की लाखों महिलाएं, भाई का फर्ज निभाते आगे बढ़ रहे सीएम शिवराज
Opinion: मध्य प्रदेश की सूरत अब वैसी नहीं, जिसके बारे में सुनकर हमारे पड़ोसी राज्य तक मुंह-नाक सिकोड़ लेते थे। आर्थिक, सामजिक क्षेत्र में बड़े बदलाव की इबारत किसी और ने नहीं बल्कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी दम पर लिखी। सबसे बड़ा चेंज महिलाओं में देखने को मिला, जिनके सिर पर अब सरकार का हाथ हैं।
बात महत्वकांक्षी लाड़ली बहना योजना की ही हैं। जिसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने जन्मदिवस पर 5 मार्च को लॉन्च की और किए गए वादे के मुताबिक़ दो महीने बाद हर 10 तारीख को हजार रुपये की राशि महिलाओं के खातों में आने लगी। इस योजना ने अलग तरह की क्रांति ने जन्म लिया।
लाखों पात्र महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान लानी वाली यह योजना सरकार के लिए भी तुरुप का पत्ता साबित हो रही हैं। यही वजह हैं कि शिवराज ने अपने इस तोहफे में और चार चांद लगाने राशि 3 हजार रुपये तक देने का भी ऐलान कर दिया। यानि ढाई-ढाई सौ रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ एक वक्त आएगा, जब महिलाओं के अकाउंट में बिना कुछ किए हर महीने की 10 तारीख को कुल 3 हजार रुपये क्रेडिट होंगे।

राशि बढ़ोत्तरी की पहली खुशी के बारे में संभावना है कि सीएम भाई अपनी बहनों को रक्षाबंधन के ठीक तीन दिन पहले गिफ्ट देंगे। ढाई सौ रुपये बढ़ोत्तरी का ऐलान कर सकते हैं। जिससे सितंबर की दस तारीख को पात्र लाभार्थी महिलाओं के खातों में साढ़े बारह सौ रुपये जमा होंगे। मुख्यमंत्री खुद कहते है कि 'हम सरकार नहीं परिवार चला रहे हैं'। प्रदेश की जनता उनका परिवार हैं।
सीएम शिवराज ने एक कार्यक्रम में भी कहा, 'मैं वचन देता हूं कि बहनों के आंखों में आंसू नहीं आने दूंगा, उनकी जिंदगी बदल देगे। सगे भाई के नाते मेरा फर्ज है कि मैं बहनों की जिंदगी बदल दूं। अभी सवा करोड़ बहनों के खाते में एक हजार के मान से 15 हजार करोड़ रुपये साल के दे रहा हूं। महिलाएं आत्मनिर्भर बने और किसी भी रूप में पैसों की कमी की वजह से वह आगे न बढ़ सकें, उस दीवार को तोड़ने का सरकार ने संकल्प लिया हैं। भले ही लोग कुछ कहे लेकिन ऐसा बदलाव पहले कभी नहीं देखने को मिला, जैसा बीते 6 महीने में महिलाओं के दिल में सीएम बसे। प्रदेश के हर हिस्से में शिवराज छाए हैं और लाभार्थी महिलाओं ने उन्हें सगे भाई की तरह माना हैं। इस कर्म के नतीजे आने वाले चुनाव में भी देखने को मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications