मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना: 6 लाख बेटियों को 1504 करोड़ की सहायता
Opinion: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार सभी जाति, धर्म व वर्ग की गरीब कन्याओं के विवाह के लिए सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इसमें मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह, कल्याणी विवाह, नि:शक्तजन विवाह योजनाएं शामिल हैं। इनमें प्रति हितग्राही बेटी को 55 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। बता दें कि 2006 से प्रारंभ हुई इस योजना में अब तक 6 लाख से अधिक कन्याएं दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर चुकी हैं तथा उन्हें 1504 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना मध्यप्रदेश की अनूठी योजना है। शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बनने से पहले एक जन प्रतिनिधि के रूप में अपने क्षेत्र में गरीब परिवार की युवतियों के लिए सामूहिक विवाह का आयोजन करते थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने 1 अप्रैल 2006 में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना शुरू की, ताकि प्रदेश में गरीब कन्याओं का विवाह उनके पालक एवं परिवार के लिए बोझ न हो। साल 2012 में योजना को विस्तार दिया गया और इसे मुख्यमंत्री विवाह-निकाह योजना के रुप में लागू किया गया ताकि गरीब मुस्लिम परिवार की कन्याओं का सामूहिक विवाह इस्लामिक पद्धति से हो सके। मध्यप्रदेश एक आदिवासी बहुल राज्य है और यहां के विभिन्न आदिवासियों की अपनी-अपनी रीति-रिवाज, परंपरा, संस्कृति हैं। इसलिए योजना को विस्तार देते हुए अदिवासी अंचलों में जनजातियों में प्रचलित विवाह प्रथा के अंतर्गत होने वाले सामूहिक विवाहों को भी कन्या विवाह योजना में शामिल कर लिया गया।
6 लाख 988 कन्याओं के विवाह संपन्न कराए गए हैं
राज्य सरकार के सामाजिक न्याय एवं विवाग के आंकड़ों के अनुसार योजना में अब तक 6 लाख 988 कन्याओं का विवाह कर उन्हें गृहस्थी बसाने के लिए 1504 करोड रुपए से ज्यादा सहायता राशि दी गई है। निकाह योजना में 21833 कन्याओं को 64 करोड 66 लाख रुपए से ज्यादा की सहायता राशि दी गई है। 2006 में इस योजना के तहत 6 हजार रुपए की सहायता दी जाती थी, लेकिन अब यह बढ़कर 55 हजार रुपए हो गया है। कन्याओं को गृहस्थी शुरू करने के लिए 49 हजार रुपए उन्हें एकाउंट पेयी चेक के माध्यम से दिए जाते हैं और सामूहिक विवाह/निकाह कार्यक्रम आयोजित करने वाले निकायों को आयोजन की प्रतिपूर्ति के लिए 6 हजार रुपए दिए जाते हैं। बता दें कि सरकार विधवा व परित्यक्ता के सामूहिक विवाह के लिए योजना में लाभ दिया जाता है। ओलावृष्टि एवं असमय बारिश से 25 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान होने पर प्रभावित किसानों की बेटियों को भी योजना का लाभ दिए जाने का प्रावधान कर दिया गया है।
सीएम कन्यादान योजना
- सीएम कन्यादा योजना में 6 लाख 988 बेटियों को 1504 करोड़ की सहायता
- मुस्लिम समाज की कन्याओं के निकाय योजना में 21,833 कन्याओं को 64 करोड़ 66 लाख दिए
- मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना में पुर्नविवाह करने वाली 1920 कल्याणियों को 38.40 करोड़ दिए गए।
- सीएम नि:शक्तजन विवाह योजना के तहत 5,475 हितग्राहियों को विवाह के लिए 98.75 करोड़ की राशि दी गई।
- सरकार की ओर से गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन












Click it and Unblock the Notifications