सीएम ने कहा अफवाहों पर ध्यान न दें, मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है
Madhya Pradesh News: यूनियन कार्बाइड मसले पर सीएम मोहन यादव ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। मध्यप्रदेश सरकार जनता के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाली सरकार है। इस मसले को लेकर सीएम ने आपातकालीन बैठक बुलाकर वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, शीर्ष प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों और कानून के जानकारों के साथ विचार-विमर्श भी किया।
यूनियन कार्बाइड कचरे के मामले पर सियासी बयानबाजी भी तेज है। इस मसले पर सीएम ने कहा कि राज्य सरकार जो भी निर्णय लेगी वो जनता के हित में लेगी। हमारे लिए जनहित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा राज्य सरकार जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है। सरकार जनभावनाओं का आदर करती है।

सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर विश्वास न करें, किसी के बहकावे में न आएं। हमारी सरकार ने हमेशा जनकल्याणकारी पहल का आदर किया है। उन्होंने कहा कि हम माननीय न्यायालय के समक्ष विषय रखेंगे। न्यायालय जिस प्रकार से आदेश देगा उसी प्रकार से कार्यवाही को आगे बढ़ाया जाएगा। न्यायालय जैसा आदेश देगा हम उसका पालन करने के लिए तत्पर रहेंगे। हम तब तक आगे नहीं बढ़ेंगे जब तक न्यायालय कोई निर्देश जारी नहीं करता। उन्होंने कहा 4 जनवरी के पहले कचरा निर्धारित स्थान पर पहुंचना चाहिए इस कार्य के लिए न्यायालय ने डेडलाइन दी थी।
यूनियन कार्बाइड के कचरे के परिवहन एवं पीथमपुर के निकट डंप एवं निष्पादन किए जाने के संबंध में विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री निवास पर हुई इस उच्चस्तरीय बैठक में दोनों उपमुख्यमंत्रियों जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मुख्य सचिव अनुराग जैन, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना मौजूद रहे। इस उच्चस्तरीय बैठक में यूनियन कार्बाइड के कचरे के डंप किए जाने संबंधित कार्यों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
उच्चस्तरीय बैठक में सीएम मोहन यादव ने कहा कि एमपी सरकार जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। हम सदैव जनता के हित को लेकर आगे बढ़े है। उन्होंने कहा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश और हाईकोर्ट के आदेश पर यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर पहुंचाने का परिपालन किया गया है.
.












Click it and Unblock the Notifications