VIDEO: परीक्षा के दौरान स्कूल में राज्यमंत्री और डीएम के सामने अश्लील डांस
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ के स्कूल में बालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें अश्लील डांस का प्रोग्राम हुआ। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री ललिता यादव और टीकमगढ़ के कलक्टर भी मौजूद थे। एक तरफ डांस का शोर था तो दूसरी तरफ स्कूल में बच्चे परीक्षा दे रहे थे जिनको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बीते तीन दिनों से स्कूल परिसर में पूर्व मंत्री स्व. सुनील नायक की याद में बॉलीवॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है जबकि कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षायें भी आयोजित हो रही हैं।

टूर्नामेंट होने के कारण परीक्षा के लिये बच्चों को कमरों की जगह छत पर बैठाया जा रहा है और टूर्नामेंट की वजह से हो रहे शोरगुल के कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्कूल में परीक्षा के दौरान अश्लील डांस हुआ। इस कार्यक्रम में सरकार की राज्यमंत्री ललिता यादव और टीकमगढ़ कलक्टर अभिजीत अग्रवाल के साथ-साथ बीजेपी की क्षेत्रीय विधायक अनीता नायक भी मौजूद रहीं। सभी डांस का आनंद लेते रहे और परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं परेशान होते रहे। जिला शिक्षा अधिकारी से इस बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि मुझे इस कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications