MP News: दिल्ली में राहुल गांधी से मिले PCC चीफ जीतू पटवारी, उमंग सिंघार व कटारे, दिग्गी-नाथ के युग का समापन!

MP Congress News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस संगठन ने बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को कमान सौंपी। हालांकि लोगों के मन में यह भी सवाल है कि 35 हजार से ज्यादा वोटों से हारने वाले जीतू पटवारी को क्यों पीसीसी चीफ बनाया गया।

इसके अलावा संगठन ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी आदिवासी युवा चेहरे विधायक उमंग सिंघार को दी है। वही हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी शनिवार को रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे जहां आज उन्होंने रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की।

Newly appointed PCC Chief Jitu Patwari, Umang Singhar and Hemant Katare met Rahul Gandhi in Delhi.

बता दे मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व प्रदेश विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे तीनों युवा नेताओं ने आज नई दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी संगठन और विपक्ष की भूमिका का निर्वहन करने के लिए मिली जिम्मेदारी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रियंका गांधी, प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है। कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं ने तीनों युवा नेताओं को मिली जिम्मेदारी पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

बता दे तीनों नेताओं ने दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में तीनों नेताओं को उनके कामकाज से लेकर आगे के डायरेक्शन दिए गए वहीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कैसे पार्टी कार्यकर्ताओं और विधायकों का मनोबल बढ़ाया रखना। इसपर फोकस किया जाएगा जीतू पटवारी को अपनी प्रबंध समिति कब तक तैयार करना है। इसे लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+