भाईचारा : मध्य प्रदेश के अनंत यादव की शादी में दूल्हे के सिर पर सेहरा पड़ोसी मुस्लिम परिवार ने बांधा

हरदा, 16 फरवरी। देश में हिजाब विवाद के बाद मध्य प्रदेश में भाईचारा की मिसाल देखने को मिली है। यहां पर हिंदू लड़के की शादी में पड़ोसी मुस्लिम परिवार ने सेहरा बांधा और उसकी शादी में शिरकत भी की।

harda
बता दें कि हरदा जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमर यादव के शहर के वार्ड नंबर 11 के अन्नापूरा मोहल्ले में रहते हैं। उनके बेटे अंनत यादव की 14 फरवरी की शादी थी। उसका मंडप सज रहा था।

पेरावनी की रस्म के दौरान पड़ोसी शेख परिवार के रमजान अपने परिजनों के साथ कार्यक्रम में आए और दूल्हे अंनत यादव को सेहरा पहनाया। शेख परिवार अपने साथ दूल्हे के माता-पिता के लिए पेरावनी के कपड़े भी लेकर आया।

इस मौके पर शेख रमजान ने कहा कि हमारे परिवारों के बीच पीढ़ियों से आपसी भाईचारा है। इस परंपरा को हम आज भी निभा रहे हैं। हमारे बीच मजहब को लेकर कोई किसी प्रकार को कोई मतभदे-मनभेद नहीं है। अमर यादव को अपने बड़े भाई के रूप में देखते हैं। उनकी सलाह से ही अपने घर के सारे मांगलिक कार्य करते हैं।

रमजान ने कहा कि आज हमारे भतीजे अनंत की शादी है। इसलिए हम उनके लिए सेहरा लेकर आए हैं। इस भाईचारे पर अधिवक्ता अमर यादव ने कहा कि राजनेताओं ने भले ही निजी स्वार्थों के लिए हम लोगों को धर्म के नाम पर बांटने की कोशिश की हो, लेकिन हमारे पड़ोस में रहने वाले शेख परिवार और हमारे परिवार में पीढ़ियों से आपसी भाईचारा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+