MP News: केंद्रीय मंत्रिमंडल का फार्मूला हुआ तय, मध्य प्रदेश को मिल सकते हैं चार मंत्री

BJP Union Cabinet News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का फार्मूला तय होने की खबर सामने आ रही है। दरअसल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश को चार केंद्रीय मंत्री मिल सकते हैं। क्योंकि मध्यप्रदेश से भाजपा ने सभी 29 सीटें जीतकर इतिहास रचा है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और गुना शिवपुरी से नवनिर्वाचित सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्रिमंडल में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। वही दो नाम को लेकर अभी विचार जारी है। जिसमें एक नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का है वहीं दूसरा महिला सांसद का है।

Modi NDA Union Cabinet formula finalized Madhya Pradesh may get four ministers

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर वीडी शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलती तो उन्हें राष्ट्रीय संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जिससे उनका राष्ट्रीय राजनीति में कद बढ़ेगा और भाजपा को संगठन स्तर पर इसका फायदा मिलेगा। दरअसल मध्य प्रदेश में 29 सीटें जीतने में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के हम भूमिका रही है। जब से प्रदेश की कमान शर्मा के पास आई है तब से मध्य प्रदेश में भाजपा लगातार गेम कर रही है और उसका वोट प्रतिशत भी बढ़ता जा रहा है।

कल दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शपथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि 9 जून को दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में उन्हें शामिल रहने का निश्चित इरादा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सहयोगी, जन प्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। उन्होंने इसके साथ ही राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र समेत सभी सीमावर्ती राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें करने की योजना बताई। इन बैठकों में राज्यों के सहयोग से पूरे किए जाने वाले प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए जल्दी ही बैठकों का दौर शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+