Mukhyamantri teerth darshan yojana 2023: हवाई यात्रा कराने वाला MP देश का पहला राज्य

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की योजना के तहत मध्य प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को अब हवाई यात्रा का भी सुख मिलने जा रहा है। 21 मई को इंडिगो विमान पहली उड़ान भरेगा।

Mukhyamantri teerth darshan yojana 2023: बुढ़ापे में हर किसी की तमन्ना सभी तीर्थ दर्शन की होती हैं। लेकिन कई तरह के अभाव और परेशानियों की वजह से कुछ लोगों को यह सुकून नहीं मिल पाता। लेकिन मध्य प्रदेश में सरकार ने ऐसे लोगों के अरमानों में अब पंख लगा दिए हैं। अब बस-ट्रेन नहीं हवाई जहाज से वृद्ध अपनी यात्रा करेंगे।

पहली यात्रा की शुरुआत के पहले धर्मस्व विभाग ने सभी तरह की तैयारियों की समीक्षा की। विभाग के अपर मुख्य सचिव गृह और धर्मस्व डॉ. राजेश राजौरा ने बताया कि प्रदेश के बुजुर्ग तीर्थ-यात्रियों को रेल मार्ग से यात्रा कराने वाला पहला राज्य मध्यप्रदेश है।

अब मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश के बुजुर्गों को वायुयान से देश में पहली बार तीर्थ-दर्शन कराने जा रहे हैं। योजना में प्रदेश के 65 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे वरिष्ठ नागरिक जो आयकर दाता नहीं है, लाभान्वित होंगे। पहली विमान यात्रा 21 मई को सुबह 9:50 बजे भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिये इंडिगो से प्रस्थान करेगी।

प्रयागराज जाने वाले 32 तीर्थ-यात्रियों के साथ एक अनुरक्षक भी रहेगा। हवाई मार्ग से तीर्थ-दर्शन करने वाले यात्री अपने साथ अधिकतम 15 किग्रा का एक चेक इन बेग और 7 किग्रा वजन वाला हेंड बेग ले जा सकेंगे। तीर्थ-यात्रियों की सहायता के लिये भोपाल एयरपोर्ट पर एक काउंटर भी स्थापित किया जायेगा।

teerth

तीर्थ-यात्री प्रयागराज में दर्शन कर सोमवार शाम तक वापस भोपाल लौट आएंगे। रेल मार्ग से तीर्थ-यात्रियों को तीर्थ-दर्शन करने में 4 से 5 दिन का समय लगता था। राज्य सरकार के द्वारा बुजुर्गों को हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो जाने से 24 से 36 घण्टे में यात्रा पूर्ण हो जाना बुजुर्गों के लिये सुविधाजनक हो जाएगा।

हवाई जहाज से तीर्थ यात्राओं का शैड्यूल भी जारी कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों से उड़ान भरेंगी। इसके लिए पात्र हितग्राहियों को वैधानिक रूप से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य हैं। संबंधित व्यक्ति जिले के कार्यालय या ऑनलाइन आवेदन कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+