MP News: इस तरह के विवाह पर मिलेंगे 2 लाख रुपए, कुछ ऐसी सरकारी योजना

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना चलाई जा रही है। योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत, विधवा महिलाओं को उनके विवाह पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

यह योजना मध्य प्रदेश की विधवा महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कल्याणी और उसके पति दोनों मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने अनिवार्य है। कल्याणी की आयु 18 वर्ष से अधिक और उसके पति की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। कल्याणी और उसके पति दोनों शासकीय विभाग में कर्मचारी/अधिकारी नहीं होने चाहिए और आयकर दाता भी नहीं होने चाहिए, कल्याणी को पहले से कोई परिवार पेंशन नहीं मिलनी चाहिए।

Indore

कल्‍याणी विवाह सहायता योजना लाई खुशियों की बहार

मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह योजना कल्‍याणी महिलाओं के जीवन में खुशियों की बहार ला रही है। समाज में व्‍याप्‍त इस कुरीति को मिटाने के लिये ही मध्‍यप्रदेश शासन द्वारा मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह योजना चलाई जा रही है। मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह योजना में महिला पुरूषों को पुनर्विवाह के लिए प्रोत्‍साहित करने के लिये 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहन सहायता राशि उनके सुखी एवं मंगलमय जीवन के लिये प्रदान की जाती है।

मोहनी के लिये शासन की मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह सहायता योजना जीवन में खुशियों की बहार लाई है। योजना में प्रोत्‍साहन सहायता राशि से दम्‍पति ने न केवल अपना जीवन यापन स्‍तर सुधारा अपितु विवाह करते हुये, समाज के सामने एक मिसाल पेश की है।

दम्‍पती ने मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह सहायता योजना के लिए सामाजिक न्‍याय एवं नि:शक्‍तजन विभाग में आवेदन प्रस्‍तुत किया। आवेदन के परीक्षण के बाद 02 लाख की कल्‍याणी विवाह राशि दी गई। दम्‍पती की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। सरकार की यह योजना उनके आर्थिक रूप से कमजोर जीवन में एक दीपक की जोत की तरह प्रकाशमय हुई।

पुनर्विवाह से एक तरफ तो दोनों का नया जीवन शुरू हुआ। दूसरी तरफ कल्‍याणी विवाह की 02 लाख रूपये की प्रोत्‍साहान राशि से जीवन यापन में मद्द मिली है। प्रोत्‍साहान राशि से दम्‍पती को आर्थिक रूप से बहुत मदद मिली है। दम्‍पती मुख्‍यमंत्री कल्‍याणी विवाह सहायता योजना संचालन के लिये मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव को हृदय से धन्‍यवाद दे रहे है।

ये भी पढ़े- Gwalior News: 1 हजार करोड़ की लागत से लगेगा उद्योग, CM की सौगात से मिलेगा रोजगार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+