MPBSE MP Board Result 2025: जल्द जारी होगा एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, mpresults पर यूं कर सकेंगे चेक
MPBSE MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। ताजा अपडेट के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में 10 मई से पहले रिजल्ट जारी करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ ही दिनों में 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी। नतीजे घोषित होने के बाद एमपी बोर्ड रिजल्ट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जाकर चेक किया जा सकेगा।

16 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
इस साल कुल 16,60,252 छात्रों ने एमपी बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से कक्षा 10वीं के 9,53,777 और कक्षा 12वीं के 7,06,475 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कहां देखें एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025?
परिणाम जारी होने के बाद छात्र निम्नलिखित आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
ऐसे करें MP Board Result 2025 चेक:
- आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'MP Board 10th Result 2025' या 'MP Board 12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रख लें।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगा रिजल्ट जारी
हर बार की तरह इस बार भी एमपी बोर्ड रिजल्ट 2025 की घोषणा एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। इसमें राज्य के शिक्षा मंत्री और बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रेस कांफ्रेंस के तुरंत बाद वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव हो जाएगा।
पिछले साल का प्रदर्शन
10वीं कक्षा पास प्रतिशत: 58.10%
12वीं कक्षा पास प्रतिशत: 64.48%
इस बार छात्रों को पास होने के लिए हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक लाना अनिवार्य होगा।












Click it and Unblock the Notifications