CBSE Board Result 2025: जल्द आएंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट, क्या है CBSE बोर्ड में ग्रेस मार्क्स का रूल?
CBSE Board Result 2025 Grace Marks: CBSE बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं खत्म होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है - रिजल्ट कब आएगा? देशभर में लगभग 44 लाख छात्र और उनके माता-पिता इस समय हर दिन आधिकारिक वेबसाइट पर नजरें गड़ाए बैठे हैं, ताकि रिजल्ट की तारीख और समय का कोई भी अपडेट मिल सके।
CBSE बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक, इस हफ्ते कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट जारी करने की तारीख और समय की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। छात्रों के लिए यह सिर्फ एक रिजल्ट नहीं, बल्कि उनके करियर और आगे की पढ़ाई का रास्ता तय करने वाला पल है। यही वजह है कि हर किसी को बेसब्री से इंतजार है।

CBSE हर साल की तरह इस बार भी रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और जन्मतिथि डालकर स्कोर चेक कर सकेंगे। इसके साथ ही प्रोविजनल मार्कशीट भी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: कब आएंगे सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
इन वेबसाइट्स से चेक होगा रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर देख सकेंगे:
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- cbseresults.nic.in
- cbseservices.digilocker.gov.in
पिछले साल 13 मई को आए थे नतीजे
2024 में CBSE ने 13 मई को 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे घोषित किए थे।
- कक्षा 10: 93.60% छात्र पास हुए थे
- कक्षा 12: 87.98% पास प्रतिशत रहा
ग्रेस मार्क्स के नियम
CBSE नियमों के अनुसार:
- कक्षा 10 के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट मिलाकर 33% अंक जरूरी हैं।
- कक्षा 12 में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग 33% अंक चाहिए।
- अगर कोई छात्र 1-2 अंकों से पीछे रह जाता है, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है।
बदला गया पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस
अब छात्रों को सबसे पहले अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी के लिए आवेदन करना होगा, उसके बाद ही मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराया जा सकेगा। प्रोविजनल मार्कशीट ऑनलाइन मिलेगी, जबकि असली मार्कशीट स्कूल के जरिए ही छात्रों को दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: MBOSE Board Result 2025: मेघालय बोर्ड ने जारी किया 12वीं बोर्ड का रिजल्ट, megresults.nic.in पर देखें परिणाम












Click it and Unblock the Notifications