MP Weather: तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ ओले गिरेंगे
MP Weather: मध्य प्रदेश में इन दिनों गर्मी का एहसास हो रहा है, बावजूद इसके मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बिगड़ने की संभावना वैज्ञानिक जता रहे हैं। मध्य प्रदेश में लगातार तापमान बढ़ता चला जा रहा है, जहां ऐसे में अब 26 मार्च से 29 मार्च तक बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वर्तमान में दवाओं की दिशा पश्चिम बनी हुई है। इसी के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने की संभावना बनी हुई है, जैसे ही बादल छाएंगे वैसे ही तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर भी देखने मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आगामी 26 मार्च से लेकर 29 मार्च तक मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों का मौसम बदला हुआ नजर आएगा जहां पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की संभावना है। वहीं इसके प्रभाव से मौसम का मिजाज में बदल सकता है। बादल छाने के साथ 29-30 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
Recommended Video
लगातार बिगड़ रहा मौसम का मिजाज
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: अलर्ट!, इन जिलों में मौसम बदलेगा रंग, बारिश के साथ ओले गिरेंगे












Click it and Unblock the Notifications