MP Weather news: 'मिचोंग' तूफान ने बदला मौसम, इन शहरों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड
MP Weather News: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां मिचोंग तूफान का असर मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में देखने मिल रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम बदलने लगा है, जहां तापमान में गिरावट के साथ ही ठंड का असर भी दिखने लगा है। इसके साथ अब प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर दिसंबर में वेदर डिस्टरबेंस आते हैं, यही कारण है कि, दिसंबर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।

ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है, जहां आगामी 8 से 9 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे, तो वहीं कई जिलों में हल्की बारिश होगी। वहीं 10 दिसंबर के बाद से बादल छटने लगेंगे, और धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगेगी। इस दौरान इंदौर और उज्जैन समेत मालवांचल के कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आमतौर पर दिसंबर में वेदर डिस्टरबेंस आते हैं, यही कारण है कि, दिसंबर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं यदि उत्तर भारत के कुछ इलाकों में बर्फबारी होती है, तो उसका सीधा असर इंदौर के मौसम पर दिखाई देगा।
MP में गिरने लगा तापमान
मध्य प्रदेश में अब गुलाबी ठंड का असर दिखाई देने लगा है, जहां लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में भी ठिठुरन बढ़ने लगी है, जहां दिन के तापमान की गिरावट में इंदौर ने कई शहरों को पीछे छोड़ दिया है। उत्तर-पूर्व दिशा से चल रही हवाओं के चलते मौसम अचानक बदलता दिखाई दे रहा है, जहां तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है। इधर, रात में सर्द हवाओं से ठिठुरन महसूस हो रही है, तो वहीं दिन का तापमान भी लगातार गिरता चला जा रहा है।
ये भी पढ़े- MP Weather News: 'मिचोंग' तूफान का असर, इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications