MP Weather today: मानसून की बारिश से तर हुआ मध्य प्रदेश, आज इन जिलों में बरसात का येलो अलर्ट जारी

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून सावन शुरू होने के साथ लगातार मेहरबान है। सोमवार को सावन महीने की शुरूआत के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। जोरदार बारिश के चलते कई जिलों में नदी नाले उफान में आ गए हैं।

वहीं, कई जगहों पर तो घरों में भी पानी घुस गया है तो कई जगहों पर जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग प्रदेश के कई जिलों में यलो से लेकर ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Madhya Pradesh Weather Update

जानिए पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल
पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश के चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं कहीं, तो रीवा संभाग के कुछ स्थानों में बारिश हुई। वहीं, नर्मदापुरम, शहडोल, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल, सागर जिलों के अधिकांश स्थानों में वर्षा दर्ज की गई। शेष संभाग की बात की जाए तो मौसम शुष्क रहा।

इन जिलों में होगी बारिश
भोपाल मौसम विभाग ने दमोह, छतरपुर जिले में बिजली गिरने के साथ भीषण बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, रायसेन, विदिशा,शिवपुरी, दतिया, सागर टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके साथ ही खंडवा,गुना, अशोक नगर, छिंदवाड़ा, भोपाल,सीहोर,राजगढ़, नर्मदापुरम और शेष जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में बाढ़ की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के श्योपुर कलां, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, दमोह, कटनी, जबलपुर मैहर, उमरिया, बैतूल, शिवपुरी, मुरैना, ग्वालियर,नर्मदापुरम और हरदा जिले में हल्की से मध्यम बाढ़ का खतरा होने की संभावना है।

बारिश ने बरपाया कहर
सोमवार से मंगलवार सुबह तक के मौसम की बात करें तो प्रदेश के कई जिलों में बारिश ने अपना कहर बरपाया। जहां छिंदवाड़ा में भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रैक डूब गए। इसके चलते ट्रेनों को कैंसिल और डायवर्ट करना पड़ा। वहीं, बालाघाट में वैनगंगा उफान पर आ गई। अशोक नगर की बात करें तो सोमवार को हुई बारिश में हाइवे बाढ़ में डूब गया। इसके साथ ही कई घरों में पानी भर गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+