MP Weather: इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जमकर होगी बारिश, ओले गिरेंगे
MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है, जहां प्रदेश के जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग मैं मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगी जहां सभी संभागों में गलत चमक के साथ बौछार पढ़ने की संभावना है साथ ही भोपाल नर्मदा पुरम जैसे संभागों में बादल छाएंगे और बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में एक बार फिर मौसम बदल सकता है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 16 मार्च से बारिश और ओलावृष्टि शुरू हो सकती है, जो 18 मार्च तक जारी रह सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है, तो वहीं बंगाल की खाड़ी से मध्य प्रदेश आ रही हवाओं में नमी होने के चलते 16 मार्च से पूर्वी मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने मिलेगा, जहां कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की बौछार पड़ सकती है, तो वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि, उत्तर पश्चिम में मध्य प्रदेश पर प्रेषित चक्रवात बना हुआ है, जहां वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तर पश्चिमी बना हुआ है।
Recommended Video
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP News: आधी रात को मोहन सरकार ने की प्रशासनिक सर्जरी, इन जिलों के अधिकारी हुए इधर से उधर












Click it and Unblock the Notifications