MP Weather: क्या होता है 'मावठा'?, जिसके गिरते ही ठंड में छूटेगी कंपकंपी
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज जल्द बदल सकता है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में ठंड के साथ-साथ बारिश का दौर देखने मिल सकता है। ठंड के मौसम में होने वाली बारिश को मावठा कहा जाता है, जहां मावठा गिरते ही ठंड में बढ़ोतरी होती है।
मध्य प्रदेश में जब ठंड के वक्त बारिश होती है, तो उसे मावठा कहा जाता है। यही कारण है कि, मावठे का असर मध्य प्रदेश में देखने मिल सकता है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम बदल चुका है, और बदला हुआ मौसम अब ठंड में बारिश करवा सकता है।

क्या होता है मावठा?
मध्य प्रदेश में ठंड के बीच जब बारिश होती है तो उसे मावठा या मावठे की बारिश कहा जाता है। सामान्य तौर पर मावठा ठंड के समय गिरता है, जहां दिसंबर और जनवरी में मावठे की बारिश होती है। मावठे की बारिश के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ जाती है, जहां तापमान लगातार कम होता चला जाता है। मध्य प्रदेश के मालवांचल में मावठा शब्द बेहद लोकप्रिय है, जहां इसे ठंड में हो रही बारिश के लिए उपयोग किया जाता है।
मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, जहां मध्यप्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो ठंड के मौसम में एक बार फिर मावठा गिरेगा, जिसके बाद ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है,
फिलहाल, मध्य प्रदेश में तापमान गिरता चला जा रहा है, जिसके चलते इंदौर में ठंड बढ़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण मौसम ठंडा हो चुका है, जहां लोग इस ठंड के मौसम से निजात पाने के लिए तरह-तरह की कवायद करते नजर आ रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से जताई गई संभावना पर यदि नजर डालें तो प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जिसमें मुख्य तौर पर ग्वालियर, जबलपुर, भोपाल, इंदौर खंडवा और धार जैसे जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं एक बार फिर हल्की बारिश होती है तो ठंड बढ़ने की संभावनाएं प्रबल हो जाएंगी। फिलहाल, तापमान काफी कम होता चला जा रहा है, जिसके चलते ठंड बढ़ रही है, वहीं अब यदि एक बार फिर मावठा गिरता है तो तापमान में कमी दर्ज की जाएगी, और सर्द हवाओं की रफ्तार बढ़ेगी।
ये भी पढ़े- Indore Weather: सर्द हवाओं का सितम, इंदौर में ठंड दिखाएगी असर, आगे ऐसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications