MP Weather: भारी बारिश से उफान पर नर्मदा नदी, इस बांध के खुलेंगे गेट, अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भारी बारिश का सिलसिला देखने मिला था, जहां फिलहाल बारिश का सिलसिला थमा हुआ नजर आ रहा है। लगातार हुई बारिश के चलते प्रदेशभर के जलाशय और बांध भरे हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही नदी-नाले उफान पर हैं।
इंदिरा सागर बाँध के जलाशय का जलस्तर 258.70 मीटर है। वर्तमान में नर्मदा के उपरी कछार में लगातार वर्षा एवं अपस्ट्रीम के बांधों से जल निष्कासन के कारण इंदिरा सागर बाँध के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसके फलस्वरूप इंदिरा सागर जलाशय में कुल आंकलित जल आवक लगभग 10000 क्यूमेक्स संभावित है।

इंदिरा सागर जलाशय के जलस्तर को नियंत्रण में रखने के लिए 06 अगस्त को दोपहर 03 बजे से बाँध के 8 मुख्य स्पिल्वें गेटों की ओपनिंग 2.5 मीटर तथा 04 मुख्य स्पल्वें गेटों की ओपनिंग 3.00 मीटर रखकर स्पिल्वे गेटों द्वारा 7412 क्यूमेक्स तथा विद्युतगृह से 1840 क्यूमेक्स अर्थात कुल 9252 क्यूमेक्स जल का निष्कासन किया जाना संभावित है।
Recommended Video
गेट खोलने से नर्मदा नदी के डाउनस्ट्रीम में पानी तेजी से लगभग 10 फीट तक बढ़ेगा। जिसके चलते जिला प्रशासन खरगोन द्वारा नर्मदा नदी और घाटों और किनारों पर पानी का बहाव अधिक होने से नाविकों, श्रद्धालूओं व ग्रामीणजनों को दूर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही अपने पशुओं को भी नर्मदा किनारे से दूर रहने नर्मदा में स्नान हेतु न जाने की चेतावनी जारी की है आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने से प्रशासन भी लगातार अपनी नजरें बनाये हुए हैं। कलेक्टर शर्मा ने किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल जिला कंट्रोल रूम को सूचना देने हेतु पटवारियों ग्राम सचिवों को निर्देशित करते हुए सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून की एक्टिविटी नजर आ रही है, जहां राजधानी भोपाल समेत अलग-अलग जिलों में लगातार भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून का एक्टिव सिस्टम बन चुका है, जहां यह सिस्टम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश कराएगा।
ये भी पढ़े- MP Weather: जुलाई के बाद अगस्त में दम दिखाएगा मानसून, इन जिलों में होगी रिकॉर्ड तोड़ बारिश












Click it and Unblock the Notifications