Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Weather: 'अजब-गजब मौसम', आधे प्रदेश में गर्मी सताएगी तो आधे में पड़ेगी रिमझिम फुहार

MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां आधे प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं आधे प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर भी देखने मिल रहा है। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी किए गए अलर्ट के अनुसार प्रदेश के आधे हिस्से में गर्मी का कहर रहेगा तो वहीं आधे हिस्से में बारिश का सिलसिला देखने मिल सकता है।

मौसम वैज्ञानिकों की ओर से जारी किए गए अलर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल अंचल में गर्मी का दौर देखने मिलेगा, तो वहीं मालवा-निमाड़ अंचल के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Indore

प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है, जहां प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही। अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां 20 मई तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 20 मई तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

ये भी पढ़े- Indore Weather: रंग बदलता मौसम, कभी चिलचिलाती गर्मी तो कभी सावन जैसी रिमझिम फुहार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+