MP Weather: इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, शुरू होगा बारिश और ओलावृष्टि का दौर
MP Weather: मध्य प्रदेश में चिलचिलाती गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है, जहां मौसम विभाग ने बैतूल समेत अलग-अलग जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इन जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। साथ ही साथ गरज-चमक की स्थिति भी बन सकती है।
मध्य प्रदेश के जिन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से मौसम बिगड़ने का अनुमान जताया गया है, उन जिलों में प्रमुख तौर पर सिवनी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, पांढुर्णा और छिंदवाड़ा जिला शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को उत्तर भारत में वेदर डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। वहीं इसके बाद 19 अप्रैल से वेदर डिस्टरबेंस का असर देखने मिल सकता है।

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों लगातार भारी बारिश और हवा-आंधी का दौर देखने मिल रहा था, जहां अब हवा आंधी का सिलसिला थम चुका है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले एक सप्ताह के बाद एक बार फिर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद जताई है, जहां इस सिस्टम के एक्टिव होते ही एक बार फिर से हवा-आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
फिलहाल, मध्य प्रदेश के कुछ जिले गर्म हवाओं की चपेट में आ चुके हैं, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जहां एक सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम परिवर्तित होगा, और हवा-आंधी के साथ-साथ बारिश का दौर शुरू होगा।
कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: एक सप्ताह बाद फिर से बिगड़ेगा मौसम, जमकर चलेगी आंधी, बारिश होगी












Click it and Unblock the Notifications