MP Weather: एक सप्ताह बाद फिर से बिगड़ेगा मौसम, जमकर चलेगी आंधी, बारिश होगी
MP Weather: मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में पिछले दिनों लगातार भारी बारिश और हवा-आंधी का दौर देखने मिल रहा था, जहां अब हवा आंधी का सिलसिला थम चुका है। वहीं अब मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले एक सप्ताह के बाद एक बार फिर सिस्टम एक्टिव होने की उम्मीद जताई है, जहां इस सिस्टम के एक्टिव होते ही एक बार फिर से हवा-आंधी और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
फिलहाल, मध्य प्रदेश के कुछ जिले गर्म हवाओं की चपेट में आ चुके हैं, जहां लगातार तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। वहीं अब आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा, जहां एक सप्ताह बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद मौसम परिवर्तित होगा, और हवा-आंधी के साथ-साथ बारिश का दौर शुरू होगा।

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
Recommended Video
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश-ओले और आंधी से इस वर्ष किसानों को गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ है। साथ ही मौसम की मार से गेहूं की चमक भी कम हुई है। हालांकि, सरकार ने किसानों को राहत देते हुए निर्देश दिया है कि रबी विपणन वर्ष 2024-25 में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण जिन किसानों के गेहूं की 30 फीसदी तक चमक कम हुई है, उन किसानों का गेहूं उसी रेट पर खरीदा जाएगा।
ये भी पढ़े- MP News: किसानों के लिए राहत, मौसम के कारण कम हुई गेहूं की चमक का मिलेगा पूरा दाम












Click it and Unblock the Notifications