MP Weather: इन जिलों में बदला मौसम का मिजाज, मानसून कब तक देगा दस्तक, जानिए
मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में मौसम का मिजाज बदलने लगा है, जहां प्री-मानसून एक्टिविटी से पहले तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। धार जिले में एक दिन के अंदर 10 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जहां हल्की हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं इंदौर में भी इसी तरह का मौसम का मिजाज देखने मिला है।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है, जहां प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शनिवार की सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इतना ही नहीं ठंडी हवाओं ने तापमान भी गिरा दिया है, तो वहीं शुक्रवार की देर रात हुई तेज बारिश के चलते शहर का मौसम अवश्य सुहाना नजर आने लगा है।

मौसम के सुहाने होते ही लोगों के चेहरे पर भी खुशी नजर आ रही है, जहां इससे पहले लगातार तापमान बढ़ने और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आ रहे थे। वहीं अब मानसून से पहले सुहाना हुआ मौसम लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर रहा है तो वही आने वाले दिनों में जल्द मानसून की आमद मध्य प्रदेश में होने की संभावना भी जताई जा रही है।
मध्य प्रदेश में जल्द मानसून की एंट्री होने वाली है, जहां छिंदवाड़ा के रास्ते मानसून मध्य प्रदेश में एंट्री करेगा। मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री लगभग 15 जून के आसपास होगी, जहां 20 जून के आसपास मानसून राजधानी भोपाल पहुंचेगा, तो वहीं 22 जून को इंदौर में मानसून की एंट्री होगी।
मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री को लेकर तारीख तय कर दी गई है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री होगी। उधर, मानसून की एंट्री से पहले प्री मानसून एक्टिविटी भी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में देखी जाएगी, जहां प्री मानसून एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- Indore Weather: मानसून से पहले सुहाना हुआ मौसम, इस दिन से जमकर होगी बरसात












Click it and Unblock the Notifications