MP Weather: इन जिलों में चलेगी आंधी, होगी बारिश, जानलेवा मौसम कब तक रहेगा असरदार, जानिए
MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते मक्का की फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा था, जिसके चलते बारिश और ओलावृष्टि का दौर देखने मिला था। बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा था, जहां किसानों के खेतों में खड़ी फसलें आड़ी हो गई थी। इसी के साथ-साथ कई किसानों की फसलें पूरी तरह से नष्ट हो गई। वहीं इसके बाद अब किसानों की खराब फसलों का मुआवजा देने के लिए सर्वे का काम जारी है, जहां अधिकारी खेतों में पहुंचकर सर्वे करते नजर आ रहे हैं।
मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में मंगलवार की देर शाम मौसम अचानक बिगड़ गया, जहां मौसम के बिगड़े मिजाज का सर कुछ इस तरह रहा की खंडवा खरगोन, देवास और झाबुआ में जमकर आंधी चली खंडवा और खरगोन के बीच चली आंधी में घरों पर लगे टीन शेड उड़ गए, तो वहीं आंधी इतनी तेज थी कि लोगों का संतुलन भी बिगड़ गया। वहीं अब आंधी के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
खंडवा-सनावद-मोर्टक्का के बीच हवा आंधी के चलते हादसा होते होते टल गया। यहां इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर तेज हवा आंधी से एक होटल की छत की टीन शेड उड़ गई, जिसमें एक बाइक सवार व्यक्ति को लोहे की एंगल लगने से बाईक सवार अपना संतुलन खो बैठा, और कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
ये भी पढ़े- MP Weather: तपती गर्मी के बीच इन जिलों में बारिश होगी, क्या ओले भी गिरेंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications