MP vidhansabha chunav 2023: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की चीफ सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस को हटाने की मांग

MP vidhansabha chunav 2023: मध्य प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम ऐलान होने के अगले दिन कांग्रेस ने एक बार फिर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस को निशाना बनाया हैं। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने ट्वीट कर चुनाव आयोग से मांग की है कि इकबाल सिंह बैंस को हटाया जाए।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीट कर ये मांग उठाई है। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा है कि, मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव के लिए इसे जरूरी बताया है।

MP-vidhansabha-chunav-Congress-demands-Iqbal-Singh-Bains

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने ट्वीटर पर लिखा है कि मध्यप्रदेश में निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ चुनाव कराने के लिए दो बार से एक्सटेंशन लेकर बैठे मुख्य सचिव इकबाल सिंह को निर्वाचन आयोग, भारत सरकार को तत्काल प्रभाव से अपने पद से हटाना चाहिए। इनके रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकेंगे?

केके मिश्रा ने लिखा कि इकबाल सिंह बैंस सरकार से जुड़े प्रमुख लोगों के बेहद करीबी अधिकारी हैं और उनके साथ लगातार कई साल से काम कर रहे हैं। वे सीएम के सचिव और प्रमुख सचिव भी रहे हैं। बैंस प्रदेश के जिलों के कलेक्टर की गोपनीय चरित्रावली (सीआर) भी लिखेंगे। इस वज़ह से वे कलेक्टर्स बैंस के इशारे पर ही काम करेंगे। बैंस के इशारे पर काम नहीं करने के कारण वे कई आईएएस अधिकारियों की सीआर खराब करने के कई उदाहरण सामने आ चुके हैं। भाजपा के पक्ष में काम नहीं करने पर वे कलेक्टरों की सीआर खराब कर देंगे, इस बात की पूरी आशंका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+