MP News: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां हुई कैंसिल, क्या है कारण, जानिए

मध्यप्रदेश विधानसभा का पंचम सत्र 10 मार्च से प्रारम्भ होकर 24 मार्च 2025 तक सम्पन्न होने जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले में स्थित सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की किसी भी समय सेवा की आवश्यकता को देखते हुए अपरिहार्य कारणों को छोड़कर उनके अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है।

यदि कार्यवश किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को अवकाश पर जाना आवश्यक हो तो अधिकारीगण कलेक्टर के समक्ष में अवकाश स्वीकृत कराने के उपरांत ही अवकाश पर जा सकेंगे।

Indore

जिले में स्थित सभी शासकीय व अशासकीय कार्यालयीन प्रमुखों को यह भी निर्देश दिये गये हैं कि, विधानसभा सत्र के दौरान प्रत्येक अवकाश में कार्यालयीन समय से कार्यालय खुला रखना सुनिश्चित करें और किसी जिम्मेदार कर्मचारी की डयूटी लगाकर उसके नाम, पदनाम, मोबाइल नंबर की जानकारी विधानसभा प्रकोष्ठ में भेजना सुनिश्चित करें। विधानसभा सत्र के दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा उपर्युक्त निर्देशों का उल्लंघन करने का तथ्य प्रकाश में आने पर संबंधित त्रुटिकर्ता के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई

षोडश (16वी) मध्यप्रदेश विधानसभा का पंचम सत्र 10 मार्च से प्रारम्भ होकर 24 मार्च 2025 तक सम्पन्न होने जा रहा है। कलेक्टर ऋजु बाफना द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त प्रश्नों को संबंधित विभाग में भिजवाने, प्रश्नों के तैयार उत्तर को भोपाल भिजवाने एवं दूरभाष अटेण्ड करने के लिए अवकाश काल में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्र. 43 में प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 मार्च के लिए आमिर मंसूरी, 15 मार्च के लिए हेमंत सक्सेना, 16 मार्च के लिए मोहनलाल माली, 22 मार्च के लिए दिलीप सौराष्ट्रीय एवं 23 मार्च 2025 के लिए धर्मेन्द्र वर्मा की ड्यूटी लगाई गई है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश विधानसभा का पंचम सत्र 10 मार्च से प्रारम्भ होकर 24 मार्च 2025 तक सम्पन्न होने जा रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर ऋजु बाफना ने जिले में स्थित सभी शासकीय एवं अशासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की किसी भी समय सेवा की आवश्यकता को देखते हुए अपरिहार्य कारणों को छोड़कर उनके अवकाश पर प्रतिबंध लगाया है।

ये भी पढ़े- MP News: ई-उपार्जन पोर्टल पर इस तारीख तक होगा चना फसल का पंजीयन, किसान हो जाएं तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+