MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा सादगी भरा अंदाज, पोस्ट ऑफिस में खुद लगाई झाड़ू
MP: केंद्रीय मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी सादगी और ज़मीनी जुड़ाव का एक बार फिर उदाहरण पेश किया। अपने तीन दिवसीय शिवपुरी-अशोकनगर दौरे के दौरान सिंधिया ईसागढ़ पोस्ट ऑफिस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। वहां पसरी गंदगी और अव्यवस्था देख उन्होंने बिना किसी औपचारिकता के झाड़ू उठाई और स्वयं सफाई शुरू कर दी।

कर्मचारियों से जवाब मांग झाड़ू उठाई
निरीक्षण के दौरान मंत्री सिंधिया ने देखा कि पोस्ट ऑफिस में धूल जमी है और सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। उन्होंने कर्मचारियों से पूछा,'क्या यहां रोज झाड़ू लगती है?' जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत एक कर्मचारी से झाड़ू मंगवाई और स्वयं सफाई में जुट गए। सिंधिया का यह अंदाज देखकर वहां मौजूद लोगों ने इस कार्य के लिए उनकी जमकर सराहना की।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तस्वीरें शेयर की
वहीं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि, डाक सेवा, जन सेवा, धरती सेवा, प्रभो सेवा। आज, अशोकनगर के ईसागढ़ स्थित पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान परिसर की स्थिति अस्वच्छ पाई। मैंने स्वयं पहल करते हुए एक भाग की सफाई की और मेज़ व सामग्री को व्यवस्थित किया। सफाई के दौरान वहाँ मौजूद कर्मचारियों को यह संदेश भी दिया कि कार्यालय को स्वच्छ और सुव्यवस्थित रखना कितना आवश्यक है, क्योंकि एक स्वच्छ वातावरण ही बेहतर सेवा का आधार होता है।
ये भी पढ़ें Jyotiraditya Scindia: हाथ में 25 हजार कैश, 47 लाख कर्ज... फिर भी अकूत संपत्ति के मालिक ज्योतिरादित्य सिंधिया












Click it and Unblock the Notifications