jyotiraditya Scindia Net Worth: अकूत संपत्ति के मालिक हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया, पैलेस की कीमत होश उड़ाने वाली
jyotiraditya Scindia net worth: लोकसभा चुनाव-2024 के मद्देनजर 'आपका सांसद कितना अमीर' के सेगमेंट में हम आपको सांसदों की संपत्ति के बारे में बता रहे हैं। इस लेख में हम आपको नागरिक उड्डयन मंत्री और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति के बारे में जानकारी देंगे।
ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के ग्वालियर राजघराने के सिंधिया परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इनके परिवार ने कभी ग्वालियर पर राज किया था। इसलिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को आज भी ग्वालियर का महाराज कहते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया का पूरा नाम ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया है। ये राज्यसभा से पहले लोकसभा की मध्य प्रदेश स्थित गुना से सांसद थे। ज्योतिरादित्य सिंधिया मनमोहन सिंह के सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। सिंधिया परिवार का यूं तो ताल्लुक कांग्रेस से रहा है लेकिन साल 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए थे।
jyotiraditya Scindia Assets & Liabilities: ज्योतिरादित्य सिंधिया की संपत्ति
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 379 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यसभा चुनाव के हलफनामे में पैतृक चल संपत्ति 45 करोड़ 24 लाख रुपये बताई थी।
- हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया कुल पैतृक अचल संपत्ति 2 अरब 97 करोड़ रुपये की है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास एक अरब 81 करोड़ की पैतृक कृषि योग्य भूमि भी है।
- मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ग्वालियर में स्थित सिंधिया पैलेस (जयविलास महल) की वर्तमान में कीमत 4,000 करोड़ रुपये है। इस पैलेस में 400 कमरे हैं। हालांकि इस महल के 35 कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है। इसे 1874 में बनवाया गया था।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 12 करोड़ से ज्यादा का सोना और 16 करोड़ से ज्यादा की चांदी है। यह सोना और चांदी उन्होंने विरासत में मिली है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के बैंक में भी काफी रकम है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 30228252.13 रुपये के बैंक डिपॉजिट किए हैं। वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे के बैंक अकाउंट में 662492.50 रुपये हैं।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे आर्यमन सिंधिया और बेटी अनन्या सिंधिया भी करोड़पति हैं। इनके बेटे का बहुत बड़ा बिजनेस है।
- ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमाई की जरिया उनका बिजनेस और सांसद और मंत्री के तौर पर मिलने वाली सैलरी है। सिंधिया बिजनेस से एक महीने में करोड़ों की कमाई करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications