Jyotiraditya Scindia: हाथ में 25 हजार कैश, 47 लाख कर्ज... फिर भी अकूत संपत्ति के मालिक ज्योतिरादित्य सिंधिया
Jyotiraditya Scindia Net Worth: गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार सुर्खियों में हैं। चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के शुभ मुहूर्त पर उन्होंने गुना से नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पहले सिंधिया हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ रोड शो करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन के दौरान हलफनामा दाखिल किया। जिसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दिया है। सिंधिया दौलत के मामले में सबसे आगे हैं। उनकी संपत्ति के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नामांकन के साथ जो हलफनामा पेश किया है। हलफनामा मुताबिक उनके पास अरबों की संपत्ति है। एफिडेबिट के अनुसार उनके पास सिर्फ एक गाड़ी है जो 1960 मॉडल की बीएमडब्ल्यू है वहीं उनकी 56 लाख रुपये वार्षिक आय है।
हलफनामे के जानकारी अनुसार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास चल संपत्ति 62 करोड़ 57 हजार रुपये, वहीं 3 अरब 62 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। नकद की बात की जाए तो सिंधिया के पास 25 हजार कैश, वहीं पत्नी प्रियदर्शन के पास 20 हजार रुपए है। 1960 मॉडल की एक बीएम डब्ल्यू कार भी है। सालाना आय 56 लाख आय। वहीं पैतृक संपत्ति से आय करीब 14 लाख रुपये सालाना है। इस तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास करीब 425 करोड़ के आसपास की संपत्ति है।
सिंधिया द्वारा पेश किए गए शपथ पत्र के अनुसार अरबों की संपत्ति के मालिक ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऊपर कर्ज भी है। खुद सिंधिया के ऊपर 47 लाख 50 हजार रुपये का कर्ज है। वहीं उनकी पत्नी प्रियदर्शन राजे सिंधिया 74 हजार रुपये की कर्जदार है।
नामांकन दाखिल करने के बाद सिंधिया ने कहा कि पहली बार मेरी आजी अम्मा ने जनसंघ के झंडे नीचे चुनाव लड़ा और आपने उन्हें आशीर्वाद दिया। 1971 में पहली बार मेरे पूज्य पिताजी जनसंघ से चुनाव लडे़ और आपने उन्हें भी आशीर्वाद दिया। आज मैं उसी भारतीय जनता पार्टी के झंडे और कमल के फूल से चुनाव लड़ रहा हूं। मुझे भी आपके आशीर्वाद की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications