MP: छात्रों के सामने शिक्षिका ने प्रभारी प्राचार्य में दे मारी चप्पल, एक-दूसरे को जमकर जलील किया

सागर, 31 अगस्त। मप्र के सागर में शिक्षा के मंदिर में शिक्षकों के कुत्ते-बिल्लियों जैसे लड़ने, छात्रों के सामने गालियां देने, धमकी देने और विवाद के दौरान महिला शिक्षक द्वारा प्रभारी प्राचार्य को चप्पल उतारकर मारने का मामला सामने आया है। वहां मौजूद किसी स्टाफ ने इसका वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। मामला सामने आने के बाद विभाग की जमकर किरकिरी हुई तो विभाग के मुखिया डीईओ अखिलेश पाठक ने दोनों का अलग-अलग स्थान पर ट्रांसफर कर दिया।

महिला शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य में विवाद, चप्पल उतारकर मारी

महिला शिक्षक और प्रभारी प्राचार्य में विवाद, चप्पल उतारकर मारी

सागर जिले के देवरी विकासखंड के रसेना में स्थित एकीकृत हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ महिला शिक्षक विनीता धुर्वे और प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद जाटव के बीच जमकर विवाद हुआ। पुरानी खुन्नस को लेकर दोनों आमने-सामने आकर भिड़ गए और एक-दूसरे को खूब जलील किया, बदसलूकी करने लगे, गालिया और जाति सूचक शब्द भी खूब कहे गए। यहां तक भी ठीक था, लेकिन मामला इससे आगे जा पहुंचा। महिला शिक्षक विनीता ने तैश में आकर पैर से चप्पल निकाली और प्रभारी प्राचार्य हरगोविंद जाटव में दे मारी। इस दौरान दोनों अखाड़े के पहलवान से कमतर नजर नहीं आ रहे थे। छात्र मूकदर्शक बने अपने गुरुजनों के इस तमाशे को देखते रहे। इधर स्कूल के साथी शिक्षक और स्टाफ ने दोनों को काफी समझाया और विवाद को शांत कराया।

Recommended Video

    छा़त्रों के सामने बिल्लियों जैसे लड़े महिला शिक्षक और प्राचार्य, चप्पल तक दे मारी!
    दोपहर में डीईओ, डीपीसी और पुलिस थाने पहुंच गई

    दोपहर में डीईओ, डीपीसी और पुलिस थाने पहुंच गई

    मामला सामने आने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अखिलेश पाठक, डीपीसी एचपी कुर्मी, महाराजपुर थाना प्रभारी रसेना हाई स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने शिक्षिका और प्रभारी प्राचार्य के बीच विवाद को लेकर स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों और स्टाफ के बयान दर्ज कराए हैं। इस मामले में स्कूल के बाहर भी उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर स्कूल की समस्याएं और यहां के माहौल व अन्य समस्याओं पर खुलकर चर्चा कर उन्हें हल कराने का आश्वासन दिया। शिक्षकों के विवाद के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित थे, वे धरने पर भी बैठ गए थे, बमुश्किल बीईओ ने उन्हें समझाइश देकर धरना समाप्त कराया था, बाद में डीईओ ने भी उन्हें समझाया तक उनका आक्रोश शांत हुआ।

    विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

    विवाद का किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

    रसेना स्कूल में शिक्षकों के द्वारा छात्रों के सामने इस तरह के विवाद, हंगामे, गालियां देने और चप्पल मारने तक का किसी ने गुपचुप तरीके से वीडियो बना लिया। इसे कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। वीडियो में स्पष्ट रुप से शिक्षिका और प्रभारी प्राचार्य के विवाद के बाद शिक्षा विभाग की जमकर किरकिरी होने लगी। मामला जिला प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी के पास तक पहुंच गया। डीईओ अखिलेश पाठक ने बिना देर किए शाम को दोनों शिक्षकों का रसेना से स्थानांतरण कर दिया।

    छात्र-छात्राओं से पूछा तो उन्होंने सबकी पोल-पट्टी खोल दी

    छात्र-छात्राओं से पूछा तो उन्होंने सबकी पोल-पट्टी खोल दी

    स्कूल पहुंचे डीईओ व अन्य अधिकारियों ने जब स्कूल के विद्यार्थियों से मामले को लेकर अकेले में बुलाकर जानकारी ली तो उन्होंने पूरी स्कूल की पोल-पट्टी खोलकर रख दी। बच्चों ने बताया कि प्रचार्य बबलेश जैन लगातार अनुपस्थित रहते हैं। इसलिए हरगोविंद जाटव के पास अधिकांश समय चार्ज रहता है। वहीं सबसे अहम बात जो बताई उसमें कहा गया कि शिक्षिका विनीता धुर्वे हमेशा देर से आती हैं, झगड़ालू प्रवृत्ति की हैं। पढ़ाते समय मोबाइल भी चलाती है। गुटखा भी खाती हैं। सोमवार को मेडम ने ही आकर सर से झगड़ा शुरु किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+