MP में बदला स्कॉलरशिप का तरीका, अब कुछ ऐसे मिलेगा छात्रवृत्ति का पैसा

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत छात्रवृत्ति का भुगतान अब यूनिपे (UNIPAY) से होगा। अब तक 29 लाख से अधिक बालिकाओं को 813.64 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की जा चुकी है।

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से लगातार छात्रवृत्ति को लेकर नए-नए फैसले लिए जा रहे हैं, जहां इन फैसलों के मद्देनजर छात्रवृत्ति व्यवस्था को बेहद सरलता पूर्ण तरीके से संपन्न करना है।

Bhopal

महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि, नव वर्ष से मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकृत पात्र बालिकाओं को छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान यूनिपे (UNIPAY) के माध्यम से किया जायेगा। यह व्यवस्था लागू हो जाने से अब छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन राशि का भुगतान बालिका के खाते में सीधे यूनिपे (UNIPAY) के माध्यम से हो सकेगा। भुगतान की सूचना भी मोबाईल में एसएमएस से बालिका को प्राप्त हो सकेगी। इस तरह भुगतान की प्रकिया अब और अधिक सटीक हो गयी है।

मुख्यमंत्री लाडली लक्ष्मी योजना में बालिका को कक्षा 6, कक्षा 9, कक्षा 11 एवं कक्षा 12 में छात्रवृत्ति देने एवं स्नातक प्रथम एवं अंतिम वर्ष में प्रोत्साहन राशि दिये जाने का प्रावधान है। अब तक लगभग 29 लाख से अधिक बालिकाओं को 813.64 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति स्वीकृत की जा चुकी है। पूर्व में यह राशि जिलों के द्वारा आहरित कर सम्बंधित बालिका के खाते में डिपोजिट की जाती थी, इसमें समय लगता था और बालिका को सूचना भी नहीं प्राप्त हो पाती थी। यूनिपे (UNIPAY) के माध्यम से भुगतान प्रक्रिया प्रभावी और पारदर्शी हो गयी है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री भूरिया ने बताया कि, विभाग लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को यूनिपे (UNIPAY) पेमेंट पोर्टल के माध्यम से सहायता राशि का हस्तांतरण करता है। इसके लिए प्रत्येक हितग्राही का बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी इनेबिल्ड होना चाहिए, इसके पोर्टल का संचालन एमपीएसईडीसी द्वारा किया जा रहा है। इसमें कोई मैन्युअल हस्तक्षेप नहीं है।

एमपीएसईडीसी के पोर्टल पर पेमेंट आर्डर जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी द्वारा जनरेट किया जाता है। पेमेंट आर्डर जनरेट होने के बाद एमपीएसईडीसी के यूनिपे (UNIPAY) पेमेंट पोर्टल से बैंकिंग पार्टनर को हितग्राही के आधार के रेफरेंस नंबर के साथ पेमेंट भेजा जाता है। इसके बाद बैंक यह पेमेंट आर्डर और एनपीसीआई (NPCI) को भेजता है एनपीसीआई (NPCI) इसे हितग्राही के सम्बंधित बैंक को भेजता है।

ये भी पढ़े- MP: 'आने वाली नस्लें खराब हो जाएगी...', पीथमपुर में कचरा जलाने से क्या होगा?, युवाओं ने बताया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+