MP: यूनिवर्सिटी-कॉलेज में पढ़ाई जाएंगी महाभारत, रामायण और भगवत गीता
मप्र के उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि जल्द ही रामायण, महाभारत और गीता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में संस्कार और चरित्र निर्माण करना आवश्यक है।

मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही विश्वविद्यालय और कॉलेजों में उच्च शिक्षा के सिलेबस में भगवान श्रीराम के जीवन के चरित्र के रूप में रामचरित मानस व श्रीमद् भागवत गीता और महाभारत को शामिल करने जा रही है। यह जानकारी प्रदेश के उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सागर में दी। वे यहां मप्र में तैयार होने वाली युवा नीति के लिए युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए बताया कि जल्द ही इनको सिलेबस में शामिल किया जाएगा वहीं उन्होंने कहा कि नई युवा पीढ़ी में संस्कर और चरित्र का निर्माण करना आवश्यक है।

नई शिक्षा नीति पर युवाओं से कर रहे संवाद, ले रहे सुझाव
मप्र सरकार नई शिक्षा नीति बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार खुले रूप से प्रदेश के कॉलेज, विवि में जाकर युवाओं से संवाद कर उनसे सुझाव ले रही है। इसी के तहत सागर में डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से सीधे संवाद करते हुए नई शिक्षा नीति के लिए सुझाव लिए।
कमलनाथ पर किया कटाक्ष, बोले-सड़क पर आते-आते देर कर दी
Recommended Video
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव से मीडियाकर्मियों ने सवाल किया कि प्रदेश में कमलनाथ के होर्डिंग्स लगे हैं, नया साल नई सरकार... इस पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सड़क पर आते-आते बड़ी देर कर दी बाबा... तेल देखो, तेल की धार देखो...!












Click it and Unblock the Notifications