MP Weather Update: बर्फीली हवाओं का जोर कम, कड़ाके की ठंड से मिली हल्की राहत

ग्वालियर, रीवा, खजुराहो और नौगांव में रात का पारा अब भी 4 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है। बाकी जिलों में पारा बीते दो दिनों में उछला है। नर्मदापुरम 14.7 और इंदौर में 13.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

MP Weather Update

MP Weather Update मप्र के अधिकांश शहरों में हाड़कंपाने वाली और गलन वाली ठंड से राहत मिली है। नर्मदापुरम ​में तो पार उछलकर 14.7 डिग्री, इंदौर में 13.3 डिग्री, भोपाल में 12.6 ​डिग्री तो बुंदेलखंड के सागर में 11.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। इसके विपरीत ग्वालियर, रीवा में पारा 4 डिग्री तो खजुराहो, नौगांव में 5 डिग्री के आसपास पारा बना हुआ है। प्रदेश के पांच-छह जिलों को छोड़कर बाकी में बर्फीली हवाओं का जोर कम होने से लोगों को राहत महसूस हो रही है।

Pachmadhi

मप्र मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में दो महीने बाद ऐसा हुआ है कि विशेषज्ञो ने कोई चेतावनी या अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लगभग पूरे प्रदेश में शीतलहर किसी भी हिस्से में नहीं है। शुक्रवार दिन का तापमान बढ़ने और बर्फीली हवाओं की चुभन खत्म होने से चेतावनी निरंक हो गई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सागर, नर्मदापुरम, उज्जैन, इंदौर और भोपाल संभागों में तापमान उछला है। जबकि रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कोई विशेष परिर्वतन नहीं हुआ है। उज्जैन, ग्वालियर संभागों में न्यूनतम पारा अब भी सामान्य से नीचे बना हुआ है। जबकि बाकी जगह पारा सामान्य या इससे अधिक हो गया है।

पचमढ़ी में इस दफा नहीं पड़ी कड़ाके की सर्दी
मप्र में हिल स्टेशन के मामले में पचमढ़ी को सबसे ठंडा इलाका माना जाता है। यहां सीजन में पारा एक से दो दफा जीरो को टच करता है। सुबह-सुबह मैदानी इलाकों, बाहरी हिस्सों में हल्की-हल्की बर्फ जम जाती है, लेकिन इस दफा ऐसा कुछ नहीं हुआ। यहां ठंड तो पड़ी लेकिन वैसी ठंड नहीं रही, जैसी हर साल होती है। इस दफा यहां का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री तक लुढ़का था। 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को भी पचमढ़ी से ठंडे मप्र के 16 शहर दर्ज किए गए थे। पचमढ़ी में 11.4 डिग्री तामपान रहा। जबकि ग्वालियर में 4.1 डिग्री तापमान था।

Recommended Video

    उत्तराखंड में भारी हिमपात,बर्फ से ढकी पहाड़ की ऊंची चोटियां

    बुंदेलखंड में रात में पारे की चाल
    खजुराहो 5.5
    नौगांव 5.9
    दमोह 9.2
    सागर 11.6

    मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में न्यूनतम पारे की स्थिति

    ग्वालियर 4.1
    रीवा 4.6
    खजुराहो 5.5
    नौगांव 5.9
    रायसेन 6.6
    उमरिया 8.1
    गुना 8.4
    सीधी 8.4
    सतना 9.0
    राजगढ 9.0
    दमोह 9.2
    जबलपुर 9.2
    रतलाम 9.4
    छिंदवाड़ा 11.0
    मंडला 11.2
    खरगोन 11.2
    पचमढ़ी 11.4
    खंडवा 11.4
    सागर 11.6
    धार 11.7
    नरसिंहपुर 12.0
    मलांजखंड 12.1
    भोपाल 12.2
    सिवनी 12.6
    भोपाल 12.6
    बैतूल 13.2
    इंदौर 13.3
    नर्मदापुरम 14.7

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+