MP: PWD मंत्री को आधी रात बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा, जानिए आखिर क्यों
सागर, 11 अगस्त। मप्र के PWD मंत्री गोपाल भार्गव को आधी रात को बाढ़ के पानी में उतरना पड़ा। वे घुटनों तक भरे ढाई से तीन फीट पानी में उतरे और इलाके में करीब एक घंटे तक घूम-घूम कर लोगों से जानकारी लेकर राहत कार्य कराते रहे। रात करीब ढाई बजे तक वे झमाझम बारिश के बीच छाते के सहारे शहर में घूमते रहे। उनके साथ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।
Recommended Video

मप्र के सागर जिले में गढ़ाकोटा-रहली विधानसभा PWD मंत्री गोपाल भार्गव का गृहनगर है। बीती शाम से जोरदार बारिश के बाद रहली की जीवनदायिनी सुनार नदी में बाढ़ आ गई। बाढ़ के बाद तेजी से पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। पुल पर करीब 20 फीट पानी था, यह पानी धीरे-धीरे कर आबादी की तरफ बढ़ा और रहवानी वार्डों में घुसने लगा। कुछ समय बाद पूरा शहर पानी पानी होने लगा। सड़कों पर दो से तीन फीट तक पानी बहने लगा। लोग दहशत रहली में आ गए। लोगों ने मंत्री गोपाल भार्गव व उनसे जुडे़ लोगों को फोन लगाना शुरु कर दिया।

मंत्री भोपाल से गढ़ाकोटा पहुंचे, रात में ही रहली गए
च्ॅक् मंत्री गोपाल भार्गव रात करीब 12 बजे गढ़़ाकोटा पहुंचे थे। उन्हें जैसे ही जानकारी लगी तो प्रशासन को फोन लगाकर राहत कार्य के लिए निर्देश दिए। वे रहली पहुुंचे और एसडीएम, पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के प्रभावित इलाकों जहां बस्तियों में पानी भर रहा था, कच्चे मकान ढहने लगे थे, गृहस्थी का सामान खराब होने लगा था, वहां पहुंचे और करीब दो से तीन फीट पानी में उतरकर गलियों में घूमकर जायजा लिया और प्रभावितों को राहत कार्य कराने का आश्वासन दिया।
17 साल बाद ऐसी स्थिति बनी हैः भार्गव

- गोपाल भार्गव, PWD मंत्री, मप्र शासन












Click it and Unblock the Notifications