MP: CCTV में हेलमेट लगाए गाड़ी ड्राईव करती दिखी महिला, SP ने किया सम्मान
मध्यप्रदेश की झाबुआ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा, जहां लगातार पुलिस की ओर से हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहा है वहीं लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
इसी तारतम्य में दिनांक 08.11.2024 को पुलिस अधीक्षक झाबुआ महोदय पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा MP45MR5278 गाड़ी से निर्धारित गति व हेलमेट लगा कर जा रही महिला रेखा बरिया जो कि प्राथमिक विद्यालय गुलाबपूरा स्कूल में शिक्षिका के पद पर पदस्थ है, को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील है कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनकर चले, हेलमेट पहनना सड़क सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पहलू है। यह वाहन दुर्घटना होने पर सिर मे गंभीर चोट लगने से रोकता है।
इसलिए झाबुआ पुलिस द्वारा लगातार अवेयरनेस प्रोग्राम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है साथ ही हेलमेट पहनकर वाहन चलाने पर व यातायात नियमों का पालन करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया जा रहा है। साथ ही रात्रि के समय शहर में तेज गति से वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।
झाबुआ पुलिस की ओर से किया गया नवाचार अब पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोर रहा है, जहां अब पूरे प्रदेश में इस नवाचार को लेकर चर्चा है. कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश की झाबुआ पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु लगातार आमजन को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा, जहां लगातार पुलिस की ओर से हेलमेट को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहा है वहीं लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में 'भूतिया' पार्टी पर नहीं थम रहा बवाल, अब कांग्रेस ने पुलिस से कर डाली ये मांग












Click it and Unblock the Notifications