MP News: मोहन यादव ने सीएम, जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने ली डिप्टी सीएम की शपथ, PM मोदी रहे मौजूद
MP New CM Oath Ceremony: विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली है। नए सीएम का शपथ ग्रहण समारोह राजधानी भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया।
नए मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सभी को शपथ ग्रहण कराई। इस दौरान मंच पर पीएम मोदी मौजूद रहे।
भोपाल में आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। फिलहाल सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा किसी भी विधायक ने मंत्री पद की शपथ नहीं ली है।
19वें मुख्यमंत्री बने मोहन यादव
बुधवार को मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ लेने के बाद मोहन यादव एमपी के 19वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम करीब 10 मिनट का रहा।
दो डिप्टी सीएम ने ली शपथ
वहीं मोहन यादव के बाद जगदीश देवड़ा ने मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद राजेंद्र शुक्ला ने भी डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
शिवराज सिंह चौहान के एक युग का अंत
नए सीएम मोहन यादव के शपथ लेने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक युग का अंत हो गया है।नए सीएम को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि वे प्रदेश की समृद्धि और विकास को और जनता के कल्याण को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं उनको शुभकामनाएं देता हूं। वहीं शपथ ग्रहण समारोह से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे अभिषेक यादव ने कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है। गर्व महसूस हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications