सेना के जवानों पर हमला, महिला दोस्त के साथ गैंगरेप, फिर मांगी 10 लाख फिरौती, जानिए इंदौर में कैसे हुई हैवानियत
Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने पुलिस के हवाले से जानकारी दी है कि बुधवार (11 सितंबर) इंदौर में पिकनिक पर गए चार लोगों ने दो युवा भारतीय सेना अधिकारियों की पिटाई की और दो महिला मित्रों में से एक के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया।
बड़गोंडा पुलिस थाने के प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिरोरे ने बताया कि 23 और 24 वर्षीय दो अधिकारी महू छावनी शहर के इन्फैंट्री स्कूल में यंग ऑफिसर्स (वाईओ) का कोर्स कर रहे थे। वे अपनी दो महिला मित्रों के साथ मंगलवार (10 सितंबर) को पिकनिक मनाने गए थे।

जानिए इंदौर में कैसे हुई ये हैवानियत
असल में इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट की ये घटना है। यहां पर दो सेना के अधिकारी अपनी महिला मित्रों के साथ देर रात घूमने आए थे। यह एक शूटिंग रेंज है, जहां अक्सर लोग घूमने आते हैं।
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार (11 सितंबर) को करीब 2 बजे 6-7 लोगों का एक समूह महू-मंडलेश्वर रोड पर पिकनिक स्पॉट जामगेट के पास पहुंचा और कार में बैठे एक अधिकारी और उसकी महिला मित्र की पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर, पहाड़ी की चोटी पर मौजूद दूसरा अधिकारी और महिला मौके पर पहुंचे। , हमलावरों ने कार में बैठे दोनों व्यक्तियों को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया था।
घटना मंगलवार देर रात 2.30 बजे घटी थी। बुधवार शाम को महिलाओं को होश आया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल के मुताबिक आर्मी के अधिकारियों के बयान के आधार पर लूट, मारपीट, फिरौती व गैंगरेप की आशंका में केस दर्ज किया है।
उन्होंने दूसरे अधिकारी से 10 लाख रुपये फिरौती लाने को भी कहा। लेकिन इसी बीच अधिकारी ने महू में अपने वरिष्ठों को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस को सतर्क कर दिया। एक पुलिस दल को इलाके में भेजा गया, लेकिन तब तक हमलावर इलाके से भाग चुके थे।
सेना के अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों को महू सिविल अस्पताल लाया गया, जहां मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि महिलाओं में से एक के साथ बलात्कार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications