MP: स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार 323 पदों पर होगी नियुक्तियां, डिप्टी सीएम ने कहा- अभ्यर्थियों को न हो असुविधा

MP News: मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। प्रदेश की मोहन सरकार स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है। ऐसा बताया जा रहा है कि इन पदों पर 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से सौंपे जाएंगे।

वहीं, इन नियुक्तियों को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का भी बयान सामने आया है। डिप्टी सीएम ने निर्देश दिए हैं कि स्वास्थ्य विभाग में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के परीक्षण एवं मेडिकल जांच में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। सभी संबंधित अधिकारी संवेदनशीलता से कर्तव्यों का निर्वहन करें।

Rajendra Shukla

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा 12 फरवरी को घोषित परिणाम के अनुक्रम में स्वास्थ्य विभाग में 3 हजार 323 पदों पर नियुक्ति की जा रही है। इनमें एएनएम के 2 हजार 576, रेडियोग्राफर तृतीय श्रेणी के 104, प्रयोगशाला तकनीशियन के 228, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के 415 पद शामिल हैं।

पात्र अभ्यर्थियों को 29 फरवरी को मिलेगा नियुक्ति पत्र
प्रयोगशाला तकनीशियन तथा रेडियोग्राफर के नियुक्ति आदेश संभागीय क्षेत्रीय संचालक द्वारा तथा एएनएम व फार्मासिस्ट ग्रेड-2 के नियुक्ति आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी किया जाना है। तो वहीं, भोपाल में 29 फरवरी को आयोजित समारोह में पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रेषित किए जायेंगे।

इसके लिये चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण तथा मेडिकल करवाया जाना आवश्यक होगा। इतना ही नहीं, आयुक्त स्वास्थ्य डॉ सुदाम खाड़े ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल तथा दस्तावेजों का परीक्षण के लिए जिला अस्पतालों में प्रातः 9 से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर लगाये जायेंगे।

एएनएम उम्मीदवारों का जिला चिकित्सालयों में 22 से 26 फरवरी, फार्मासिस्ट ग्रेड-2 का जिला चिकित्सालयों में 23 से 25 फरवरी, रेडियोग्राफर उम्मीदवारों का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 24 फरवरी को और प्रयोगशाला तकनीशियन का संभागीय मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में 25 फरवरी को मेडिकल जांच और दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा।

जिला चिकित्सालयों में मेडिकल जांच की जिम्मेदारी सभी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की होगी। क्षेत्रीय संचालक, स्वास्थ्य तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दस्तावेजों की जांच के लिए समुचित अमले की व्यवस्था करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+