OPINION: संकट की घड़ी में किसानों के साथ खड़ी है मध्य प्रदेश सरकार
MP News: मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई असमय बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई हैं। इस संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के प्रावधानों के तहत किसानों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कठिन समय में किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद के लिए तैयार है।
मुख्यमंत्री यादव ने यह भी भरोसा दिया कि सरकार किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए हर संभव माध्यम प्रदान करेगी। उन्होंने छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए विशेष योजनाएं लाने की बात कही।

MP News: फसलों की बिक्री के लिए सुविधाएं उपलब्ध होने का भरोसा
जो किसान अपनी फसल सरकारी खरीद केंद्रों पर नहीं बेच पाए और अपने स्तर पर फसल बेच रहे हैं, उनके लिए सरकार जल्द ही राहत राशि या बोनस प्रदान करने का निर्णय लेगी। अन्नदाताओं के साथ मध्य प्रदेश सरकार किस तरह से हर विपरीत परिस्थितियों में खड़ी है, यह इसका एक बेहतर उदाहरण है।

MP News: किसानों की मदद के लिए जिला प्रशासन को सरकार के शीर्ष स्तर से है साफ निर्देश
मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि वे ओलावृष्टि, पाला और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के मामलों में किसानों को राहत देने के लिए तुरंत कदम उठाएं। राज्य सरकार की मंशा साफ है, किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन को सभी जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

MP News: आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मिलेगा विशेष लाभ उपलब्ध करवाने की मंशा
राज्य सरकार विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को सहायता प्रदान करने पर ज्यादा जोर देती रही। मुख्यमंत्री ने कहा भी है कि ऐसे किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है। मध्य प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि हर किसान को उसकी मेहनत का उचित लाभ मिले, चाहे प्राकृतिक आपदाओं की वजह से संकट के हालात ही क्यों न पैदा हो जाएं।

MP News: हर स्थिति में किसानों के साथ खड़ी है मध्य प्रदेश सरकार
इसके साथ-साथ राज्य सरकार किसानों से यह भी अपील करती है कि वे प्राकृतिक आपदाओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश करें। इसके साथ ही सरकार चाहती है किसान अपनी फसलों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य और सुरक्षा का भी ध्यान रखें। क्योंकि राज्य सरकार तो उनके साथ है ही,जो हर स्थिति में उनकी सहायता करेगी।
MP News: कृषि क्षेत्र के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है मध्य प्रदेश सरकार
मध्य प्रदेश सरकार का यह नजरिया किसानों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता जाहिर करती है। राज्य सरकार ने पहले भी कृषि क्षेत्र में सुधार और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री का मानना है कि किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं;और उनके कल्याण के लिए वह हर संभव कोशिश करती रही है।

MP News: प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों के लिए राहत योजनाएं
मध्य प्रदेश सरकार ने पहले भी प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए कई योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं के तहत, किसानों को मुआवजा, ऋण माफी, बीमा दावों का निपटारा और सब्सिडी प्रदान की जाती रही है। इन्हीं हौसलों की वजह से मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस बार भी प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से किए जा रहे प्रयास किसानों के लिए हमेशा राहत भरी खबर लाती है। इससे न केवल किसानों को आर्थिक मदद मिलती है,बल्कि उनके आत्मविश्वास में भी इजाफा होता है। राज्य सरकार की ऐसी पहल कृषि क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने और अन्नदाताओं की भलाई के प्रति उसकी गंभीरता दिखाती है।












Click it and Unblock the Notifications